पंजाब के लुधियाना जिले में एक छोटा सा शहर है पायल. यहां के लोग दशहरे के दिन रावण को जलाने के बजाय उसकी आरती उतारते हैं. स्थानीय दुबे परिवार का दावा है कि उनके पूर्वज पिछले नौ पीढ़ियों से इस अनोखी परंपरा को निभाते आ रहे हैं. यहाँ बने एक पुराने राम मंदिर में भगवान राम के साथ-साथ रावण की भी एक पक्की मूर्ति स्थापित है, जो इस अनोखी आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है.