विज्ञापन

नेहा फरहीन

  • img

    CBSE ने नौवीं और 10वीं के सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, अब 5 की बजाए पढ़ने होंगे 9 सब्‍जेक्‍ट, जानिए डिटेल

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 9वीं और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा फैसला किया है. 9वीं और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को अब 5 के बजाए 9 सब्जेक्ट्स पढ़ने होंगे. अभी तक 9वीं और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को 5 जरूरी सब्जेक्ट पढ़ने होते थे. इनमें इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, सोशल साइंस और सांइस शामिल है. लेकिन अब स्टूडेंट्स 4 दूसरेएडिशनल सब्जेक्ट्स पढ़ने के लिए चुन सकेंगे. 

  • img

    Lockdown में पिता को साइकिल पर बिठाकर सैकड़ों मील का सफर करने वाली ज्योति को सुपर-30 के संस्थापक का सलाम, दिया खास तोहफा

    लॉकडाउन के संकटकाल में अपने पिता को साइकिल पर बिठाकर सैकड़ों मील दूर घर तक सुरक्षित ले जाने वाली बिहार की ज्योति कुमारी को सुपर-30 ने कोचिंग का ऑफर दिया है. सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने 15 साल की ज्योति से कहा है कि अगर वह आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) की तैयारी करना चाहें, तो उनका स्वागत है.

  • img

    हिन्दी दिवस 2020 : क्या इस भाषा के इन शब्दों के अर्थ जानते हैं आप?

    Hindi Diwas 2020: आज के बदलते दौर में अलग-अलग भाषाओं का अपना महत्व है. अंग्रेजी भाषा को लोग आजकल ज्यादा महत्व देते हैं, लेकिन इस बीच हिन्दी भाषा अपनी पहचान बनाए हुए है. खास बात तो ये है कि अंग्रेजी की रोमन लिपि में शामिल कुछ वर्णों की संख्‍या 26 है, जबकि हिन्दी की देवनागरी लिपि के वर्णों की संख्‍या इससे दोगुनी यानी 52 है. हिंदी भाषा का अपना महत्व है. हिंदी के महत्व को बनाए रखने के लिए भारत में हर साल 14 सितंबर (14 September) को हिन्‍दी दिवस मनाया जाता है. हिन्‍दी भारत की राजभाषा है, जिसे आधिकारिक रूप से आजादी के दो साल बाद मान्‍यता मिली. बता दें कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से यह फैसला लिया गया कि भारत की राजभाषा हिन्‍दी होगी. इसके बाद हिन्‍दी के प्रचार-प्रसार और जनमानस की मान्‍यता के लिए वर्धा स्थित राष्‍ट्र भाषा प्रचार समित‍ि ने हिन्‍दी दिवस मनाने का अनुरोध किया.

  • img

    मछलियों ने पानी के अंदर खेला 'Football', ऐसे किया गोल, देखें मज़ेदार Video

    इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कई दिलचस्प और अनोखे वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिन भर की थकान दूर हो जाती है और दिल को खास सुकून मिलता है. हम आपके लिए ऐसा ही एक मज़ेदार और अनोखा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. वीडियो में नन्ही मछलियां पानी के अंदर फुटबॉल खेलती हुई नज़र आ रही है. 

  • img

    Giraffe को पत्ते खिला रहा था बच्चा, तभी अचानक हवा में उड़ने लगा, फिर हुआ कुछ ऐसा...,देखें Video

    सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर कई दिलचस्प और मज़ेदार वीडियो छाए रहते हैं. इन वीडियो को देखकर लोगों को खूब मज़ा भी आता है और हैरानी भी होती है. अब ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरानी से देखते ही रह जाएंगे. 

  • img

    भौंक रहा था कुत्ता, गुस्साई बिल्ली ने अचानक कर दिया हमला, फिर यूं जान बचाता दिखा डॉगी, देखें Video

    यूं तो आपने अक्सर ही बिल्लियों को कुत्तों से डरते हुए देखा होगा. लेकिन क्या भी आपने किसी कुत्ते को बिल्ली से डरते देखा है? अगर नहीं तो इंटरनेट पर सामने आए इस मजे़दार वीडियो में देख सकते हैं. वीडियो में एक कुत्ता बिल्ली से डर  कर बुरी तरह भागता हुआ नज़र आ रहा है. कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई को देखकर लोगों को खूब हंसी आ रही है. 

  • img

    बच्चे की जबरदस्ती Photo खींचने पर नाराज़ हो गई बंदरिया, फिर शख्स के मोबाइल पर ऐसे निकाला गुस्सा, देखें Video

    अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मां इंसानों की हो या फिर जानवरों की मां सिर्फ मां होती है, जो अपने बच्चों को हर मुसीबत से दूर रखने की हर मुमकिन कोशिश करती है. इंटरनेट पर सामने आए बंदरों के इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे. वीडियो में एक बंदरिया एक शख्स से अपने बच्चे को बचाने के  लिए काफी जद्दोजहद करती हुई नज़र आ रही है. 

  • img

    विदेशी बच्चे का देसी स्वैग, क्यूट अंदाज़ में बोला 'नमस्ते इंडिया', Bajrang Punia ने शेयर किया VIDEO

    कुश्ती में भारत के इकलौते मल्टीपल वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट बजरंग पूनिया (Bajrang Punia ) का कुश्ती के लिए जुनून किसी से छिपा नहीं है. एथलीट बजरंग पूनिया सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर ही अपनी खास तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते रहते हैं. लेकिन बजरंग द्वारा शेयर किया गया नया वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है. 

  • img

    ‘Door Supervisor’ की नौकरी करता है ये कुत्ता, Viral हुआ ID Card, लोग बोले- "पता नहीं था कुत्ते भी जॉब करते हैं"

    इंटरनेट पर कुत्तों के कई अनोखे वीडियो छाए रहते हैं, जिनमें वह अलग-अलग तरह के काम करते हुए नज़र आते हैं. डांसिंग से लेकर घर के काम करने तक, कुत्ते हर चीज़ को बाखूबी करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने किसी कुत्ते को नौकरी करते हुए देखा है? अगर नहीं तो अब देख लीजिए. Begbie नाम का ये कुत्ता एक पब में नौकरी करता है.

  • img

    शख्स खुद था बेघर, लेकिन कुत्तों के लिए सड़क पर बना दिया चलता फिरता आशियाना, लोग बोले- "यही है दुनिया का सबसे अमीर इंसान"

    कहते हैं कि असल मायनों में इंसान अमीर अपने पैसों से नहीं होता है, बल्कि अपने बड़े दिल से बड़ा बनता है. ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है. वीडियो देखकर आप कह सकेंगे कि इंसानियत और सच्ची अमीरी इसे ही कहते हैं. दरअसल, वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स कुत्तों के आराम के लिए एक खास घर बनाता हुआ नज़र आ रहा है.