विज्ञापन

नदी से सोना ढूंढकर बनाई अंगूठी गर्लफ्रेंड को पहनाई, फिर पहाड़ पर ले जाकर युवक ने पूछा- 'Will You Marry Me'

अमेरिका में रहने वाले जैक ने कहा, 'इस फैसले के पीछे मेरा मकसद मेरी गर्लफ्रेंड जोआन के दिन को खास बनाना था, जिसमें मैं सफल रहा.'

नदी से सोना ढूंढकर बनाई अंगूठी गर्लफ्रेंड को पहनाई, फिर पहाड़ पर ले जाकर युवक ने पूछा- 'Will You Marry Me'
कोलोराडो की नदी में सोना खोजते हुए ली गई तस्वीर.
YouTube@9news

Trending: अमेरिका में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए बाजार से अंगूठी खरीदने के बजाय उसे खुद बनाने का सपना देखा. इसे पूरा करने के लिए उसने महीनों तक कोलोराडो की नदियों की खाक छानी. किस्मत से उसे सोने के बारीक कण मिल गए, जिन्हें इकट्ठा करके वो एक लोकल ज्वेलर की दुकान पर पहुंचा, जहां से उसे एक रिंग मिल गई.

बॉयफ्रेंड की मेहनत देख रो पड़ी गर्लफ्रेंड

रिंग मिलने के बाद वो शख्स अपनी गर्लफ्रेंड जोआन को हाइकिंग पर ले गया. वहां मैंने उसे नदी से सोना खोजने का अपना वीडियो दिखाया. शुरुआत में वो समझ नहीं पाई कि यह वीडियो किस बारे में है. लेकिन जब आखिर में मिले सोने से अंगूठी बनाने वाली बात सुनी तो वो भावुक होकर रो पड़ी. उस वक्त शख्स ने महिला को प्रपोज करते हुए पूछा- Will You Marry Me? और जवाब था- हां.

अमेरिका के जैक और जोआन की कहानी

यह कहानी अमेरिका के व्हीट रिज शहर में रहने वाले जैक वल्कानी की है, जिन्होंने हाल ही में अपनी जोआन को प्रपोज करने के लिए यह तरीका अपनाया था. स्थानीय न्यूज चैनल 9न्यूज से बात करते हुए जैक ने बताया, 'मैं इस मोमेंट को खास बनाना चाहता था ताकि वो जिंदगी भर याद रहे. इसीलिए मैंने यह फैसला किया. शुरुआत में मुझे यह काम बहुत मुश्किल लगा. लेकिन मैंने इसे एक चैलेंज की तरह लिया और मुझे खुशी है कि मैंने जल्द ही अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया.'

'मेरी अंगूठी बनाने लायक सोना बचा है'

जैक ने कहा, 'मेरे पास अभी भी इतना सोना बचा है कि मैं अपनी खुद की वेडिंग रिंग भी उसी से बनवा सकता हूं. मेरा मानना है कि ये अंगूठियां हमें हमेशा एक-दूसरे से जोड़े रखेंगी, फिर चाहे हम काम के सिलसिले में एक-दूसरे से कितनी भी दूर क्यों न हों.'

यह भी पढ़ें:- कॉर्पोरेट छोड़ लद्दाख घूमने गई महिला को भा गया स्टोक गांव, बोलीं- 'सच्चाई जाने बिना आई थी, अब जाने का मन नहीं'

यह भी पढ़ें:- मजदूर की पत्नी नहीं बनेगी करोड़पति, 1 करोड़ के इनाम से मिलेंगे सिर्फ 65 लाख; 7 रुपए में लिया था लॉटरी टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com