विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

युवराज सिंह ने खींची शोएब अख्‍तर की टांग, ट्विटर यूजर्स ने इस तरह ली चुटकी

पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्‍तर ने ट्विटर पर एक मोटिवेशनल कोट शेयर क‍िया, ज‍िस पर युवराज सिंह ने बड़ा मजेदार सवाल किया. फिर क्‍या ट्विटर यूजर्स ने मजे लेना शुरू कर द‍िया.

युवराज सिंह ने खींची शोएब अख्‍तर की टांग, ट्विटर यूजर्स ने इस तरह ली चुटकी
युवराज सिंह खूब मस्‍तीखोर हैं और इस बार उन्‍होंन शोएब अख्‍तर पर चुटकी ली
  • रावलप‍िंंडी एक्‍सप्रेस शोएब अख्‍तर ने एक ट्वीट किया था
  • इस ट्वीट पर युवराज सिंह ने मजेदार सवाल पूछ डाला
  • ट्विटर यूजर्स को अपनी क्र‍िएट‍िव‍िटी द‍िखाने का मौका म‍िल गया
नई द‍िल्‍ली: भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं है. वहीं पाकिस्‍तान के लोग भी इसकी इबादत मजहब की तरह करते हैं. क्रिकेट के मैदान में जब भी दोनो देश भ‍िड़ते हैं तो माहौल कुछ और ही होता है. तब खेल क्रिकेट ग्राउंड में नहीं बल्‍कि भावनाओं के समंदर में होता है. खैर ये तो हुई फील्‍ड की बात, लेकिन दोनों देशों के ख‍िलाड़‍ियों के बीच ऑफ द फील्‍ड किस तरह की बात होती है इसमें भी लोग खासी दिलचस्‍पी रखते हैं. ऐसा ही कुछ युवराज सिंह और शोएब अख्‍तर के साथ हुआ.

युवराज सिंह ने अनुष्‍का शर्मा को बनाया टीम इंड‍िया की रोज़ी भाभी 

दरअसल, बुधवार की रात रावलपिंडी एक्‍सप्रेस शोएब अख्‍तर ने ट्विटर पर एक मोटिवेशनल कोट यानी कि कथन शेयर किया.  कोट महत्‍वकांक्षा और मेहनत के बारे में था. ट्वीट के बाएं तरफ था कोट था जबकि दाहिने ओर शोएब अख्‍तर की तस्‍वीर थी और उनके हाथ में हेलमेट था.  वैसे शोएब अख्‍तर अकसर इस तरह के मोट‍िवेशनी कोट्स शेयर करते रहते हैं, जिनका फॉर्मेट हर बार इसी तरह का होता है. लेकिन इस बार युवराज सिंह के पास शोएब से पूछने के लिए एक जरूरी सवाल था:

युवराज ने बताया, नेहरा का नाम गांगुली ने किस वजह से 'पोपट' रखा था फिर क्‍या था ट्विटर यूजर्स को युवराज सिंह का ये ट्वीट इतना पसंद आया कि उन्‍होंने अपने-अपने अंदाज में जवाब देना शुरू कर दिया:

1. 2. 3. 4. 5. 6. 7. बहरहाल, हमें पूरा यकीन है कि शोएब अख्‍तर अब युवराज सिंह को जवाब देने की तैयारी कर रहे होंगे.

VIDEO: यो यो टेस्ट में फेल हुए युवराज सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuvraj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com