Viral Video: 52 देशों की यात्रा करके सिंगापुर की इयाना याशचेंको की किस्मत बदल गई. अलग-अलग देशों में शूट किए गए उनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर देखकर मेटा ने उन्हें अपने दफ्तर आने का इनविटेशन दे दिया. 6 अक्टूबर को वहीं से एक वीडियो शेयर करते हुए इयाना ने कहा, 'कभी-कभी आप बस वही करते हैं जो आपको पसंद है, बिना यह जाने कि वह आपको कहां ले जाएगा. और फिर ऐसे पल आते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि शायद मैं कुछ सही कर रहा हूं.'
मेटा ने क्यों बुलाया था?
ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर इयाना ने अपनी पोस्ट में बताया, 'मुझे सिंगापुर में मेटा के एपेक टूरिज्म डे पर एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर बुलाया गया था. वहां मुझे अपनी यात्रा के एक्सपीरियंस और घूमने-फिरने के जुनून के बारे में लोगों को बताने का मौका मिला. यह मौका पाकर मैं बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हूं.'
'जुनून ने मेटा तक पहुंचाया'
इयाना कहती हैं, 'मेरे लिए घूमना-फिरना हमेशा नई जगहों पर जाने से कहीं ज्यादा रहा है. यह सब जिज्ञासा, अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने, अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों से मिलने और ऐसे अनुभव इकट्ठा करने के बारे में है जो मुझे सच में जिंदा होने का अहसास कराते हैं. किसी तरह, उस जुनून को फॉलो करते हुए मैं Meta तक पहुंच गई.'
'सपनों पूरा करने की ओर एक और कदम'
इयाना ने आगे कहा, 'लोगों के सामने बोलना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. इसलिए वहां खड़े होकर अपनी कहानी सुनाना मेरे लिए एक छोटी सी उपलब्धि जैसा था. यह मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की एक और कोशिश थी, और उन सपनों की ओर एक और छोटा सा कदम जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'ये मेरे लिए प्रेरणादायक था'
आखिर में इयाना ने कहा, 'इस इवेंट के लिए सिंगापुर में दुनिया भर से टूरिज्म बोर्ड और ट्रैवल इंडस्ट्री के लोगों से मिलना भी बहुत प्रेरणादायक था. एक ही जगह पर इतने सारे अलग-अलग देश, कहानियां और नजरिए देखने और सुनने को मिले. इतना अच्छा और प्रेरणादायक माहौल बनाने और मुझे इस खास दिन का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए मेटा का शुक्रिया.'
सोशल मीडिया पर आए अलग-अलग रिएक्शन्स
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को करीब आधा मिलियन लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपना-अपना रिएक्शन्स भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है. तुम सच में इसकी हकदार हो और मुझे बहुत अच्छा लगता है जब तुम अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर अपने सपनों को सच करती हो.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'बधाई हो, याना! हमें तुम पर बहुत गर्व है. ऐसे ही अच्छा काम करती रहो. वर्तमान में जियो और भरपूर खुशियों के साथ रहो.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'मेटा के APAC टूरिज्म डे जैसे बड़े मंच पर आना, यह सच में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. आपकी कहानी कहने की कला और यात्रा के प्रति आपका जुनून कैमरे पर हमेशा बहुत शानदार लगता है, लेकिन आपको लाइव दर्शकों के सामने आत्मविश्वास से अपनी यात्रा साझा करते देखना वाकई बहुत प्रेरणादायक है.'
यह भी पढ़ें | महंगे गिफ्ट नहीं, ₹10 की बिंदी से जीत लिया गर्लफ्रेंड का दिल, वीडियो देखकर लोग बोले- Bro Won In Life
यह भी पढ़ें | ऑस्ट्रेलिया छोड़ 1 करोड़ की कार के साथ भारत लौटा NRI कपल, कहा- 'यहीं बसेंगे'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं