केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में आज (2 अक्टूबर) गांधी जयंती के दिन दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया गया. लद्दाख के उप राज्यपाल आर के माथुर ने इस राष्ट्रध्वज का अनावरण किया. इस मौके पर सेना प्रमुख एमएम नरवाणे भी मौजूद थे.
225 फीट लंबे और 150 फीट चौड़े खादी के इस राष्ट्रीय तिरंगे का वजन एक हजार किलो है, जिसे सेना के 57 इंजीनियर रेजीमेंट ने तैयार किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने लेह में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया. इस अवसर पर सेना प्रमुख एम एम नरवणे भी रहे मौजूद#GandhiJayanti pic.twitter.com/GwVu5Q9KtI
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) October 2, 2021
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने भारत-चीन गतिरोध पर समाचार एजेंसी ANI से कहा, "पिछले 6 महीनों में स्थिति काफी सामान्य रही है. हमें उम्मीद है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में 13वें दौर की वार्ता होगी और हम इस पर आम सहमति पर पहुंचेंगे कि LAC पर अलगाव कैसे हो."
भारत-चीन सीमा पर गतिरोध की स्थिति पर सेना प्रमुख ने कहा, "धीरे-धीरे सभी गतिरोध के बिंदुओं का हल हो जाएगा. मेरा दृढ़ मत है कि हम अपने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि हम परिणाम हासिल करने में सक्षम होंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं