विज्ञापन
This Article is From May 25, 2025

Video: खूंखार बाघ को देख डर से कांप उठा लोगों का कलेजा, बोले- बाघ और जीप का साइज तो देखिए जरा

Tiger Viral Video: वीडियो में एक विशालकाय बाघ चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहा है. यह बाघ आकार में इतना भीमकाय है कि इंटरनेट यूजर्स इसे कैमरे पर कैद किए गए अब तक के सबसे विशाल बाघों में से एक मान रहे हैं.

Video: खूंखार बाघ को देख डर से कांप उठा लोगों का कलेजा, बोले- बाघ और जीप का साइज तो देखिए जरा
खूंखार बाघ को देख डर से कांप उठा लोगों का कलेजा, बोले- बाघ और जीप का साइज तो देखिए जरा

World Biggest Tiger: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय बाघ को कैमरे में कैद किया गया है. इस बाघ का आकार इतना बड़ा है कि लोग इसे अब तक का सबसे बड़ा बाघ मान रहे हैं. वीडियो में बाघ की तुलना एक जीप से की गई है, जिससे उसकी विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता है. यूं तो माना जाता है कि दुनिया का सबसे बड़ा बाघ (World's Biggest Tiger) साइबेरियन टाइगर (Siberian Tiger) है, जिसे अमूर टाइगर (Amur Tiger) नाम से भी जाना जाता है, जिसकी कद काठी के बारे में जानकर आप भी हिल जाएंगे.  कई लोग तो इस राजसी शिकारी का विराट रूप देखकर भौचक्के रह गए हैं.

यहां देखें वीडियो

इतना बड़ा बाघ? (Biggest tiger ever recorded)

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @tiger_rescuers पर साझा किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो में बाघ की चाल, उसकी मांसपेशियां और उसकी भव्यता देखकर लोग हैरान हैं. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा है कि यह बाघ (World's largest tiger captured) किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं लग रहा. इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी बाघ की भव्यता और ताकत के कायल हो जाएंगे.

ये तो शेरखान है... (Amur tiger size comparison)

वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, ओ भाइसाब...बाघ के सामने जीप की साइज तो देखो जरा. दूसरे यूजर ने कहा, ये तो शेरखान है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह बाघ साइबेरियन टाइगर (Siberian Tiger) या अमूर टाइगर (Amur Tiger) हो सकता है, जो दुनिया के सबसे बड़े बाघों में से एक है. साइबेरियन टाइगर (Siberian tiger viral video) का वजन 300 किलोग्राम तक और लंबाई 3.7 मीटर (12 फीट) तक हो सकती है. इस वीडियो (Siberian tiger weight and length) ने न केवल लोगों को रोमांचित किया है, बल्कि बाघों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया है. बढ़ते शहरीकरण और जंगलों की कटाई के कारण बाघों का प्राकृतिक आवास सिकुड़ता जा रहा है, जिससे उनकी संख्या में कमी आ रही है.

ये भी पढ़ें:-जमीन में सालों से दफ्न था बक्सा, खोलते ही लोगों की निकल गईं चीखें

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video Claims Biggest Tiger Ever Recorded On Camera Watch, World Biggest Tiger, Siberian Tiger, Amur Tiger, Biggest Tiger Ever Recorded On Camera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com