सोशल मीडिया पर रील्स देखने से अगर हमारा वक्त बर्बाद होता है, तो कई बार रील्स देखने से हमें कई फायदे भी होते हैं. जैसे रील्स देखते हुए अक्सर हमें किचन और लाइफस्टाइल से जड़े कई हैक्स भी देखने को मिल जाते हैं. जो हमारी रोज़ाना की जिंदगी में बड़े काम आते हैं. जैसे की अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों और महिलाओं के लिए एक बड़े काम का हैक बताया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि काश हमें ये पहले पता होता. इस वीडियो में दिखाया गया है कि ढीले हो चुके रबर बैंड जिन्हें हम बाल में लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, उन्हें दोबारा कैसे टाइट कर सकते हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एख लड़की गैस पर बर्तन में पानी गर्म करती है. फिर वो अपने सारे ढीले रबर बैंड को उस पानी में डाल देती है. जैसे ही रबर बैंड पानी में जाते हैं, कुछ ही सेकंड में वो सिकुड़कर अपने पुराने शेप में लौट आते हैं. फिर लड़कि एक-एक करके सभी रबर बैंड को पानी में डालती जाती है और पलक झपकते ही वो टाइट होकर बिलकुल नए जैसे दिखने लगते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @groomygunjan4u नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- काश पहले पता होता. इस वीडियो को अबतक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने फनी अंदाज़ में लिखा- नोबेल पुरस्कार लोड हो रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा- रबर ऐसे लूज होने से पहले ही गुम हो जाते हैं. तीयरे यूजर ने लिखा- मुझे तो पहले पता था.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं