विज्ञापन

कॉर्पोरेट छोड़ लद्दाख घूमने गई महिला को भा गया स्टोक गांव, बोलीं- 'सच्चाई जाने बिना आई थी, अब जाने का मन नहीं'

प्ररेणा ने कहा, 'होमस्टे में मुझे सिर्फ़ सोने के लिए बिस्तर ही नहीं मिला, बल्कि घर का बना खाना, लोगों से दिल खोलकर बातचीत और लद्दाखी संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी मिला. किसी जगह पर सिर्फ़ घूमने जाना और वहां सच में कुछ समय तक रहना - इन दोनों में बहुत फ़र्क होता है.'

कॉर्पोरेट छोड़ लद्दाख घूमने गई महिला को भा गया स्टोक गांव, बोलीं- 'सच्चाई जाने बिना आई थी, अब जाने का मन नहीं'
प्ररेणा दलाल ने बताया कि ये गांव लद्दाख के आखिरी राज का घर था.
Instagram@forever_a_wildsoul

Viral Video: जिंदगी को एक अलग नजरिए से समझने के लिए 35 की उम्र में कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर डिजिटल कंटेंट बनने वाली प्रेरणा दलाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 57 सेकंड की इस क्लिक में प्रेरणा कहती हैं, 'मैं 2 महीने लद्दाख में हूं, और 14 दिन मुझे इसी गांव में हो गए हैं. आप सोच रहे होंगे कि इतने कम समय में तो पूरा लद्दाख घूमा जा सकता है, तो फिर इस गांव में ऐसा क्या था? तो मैं आपको बता दूं कि लेह से 15 किमी दूर, यह छोटा सा गांव 'स्टोक' कांगड़ी पहाड़ों के बीच बसा है.' 

'मुझे नहीं पता था ये राजा का घर था'

प्रेरणा ने आगे कहा, 'यहां आने से पहले, मुझे भी नहीं पता था कि यह लद्दाख के आखिरी राजा का घर है. लेकिन यहां रहने के बाद, मुझे लद्दाख का एक ऐसा पहलू देखने को मिला जो ज्यादातर पर्यटक नहीं देख पाते. अब मुझे पता है कि सबसे नजदीकी राशन की दुकान कहां है, गांव में घूमने का सबसे अच्छा रास्ता कौन सा है, और लद्दाख के स्टाइल में मोमोज कैसे बनाए जाते हैं. लेकिन सच कहूं तो, अगर मैं सिर्फ टूरिस्ट स्पॉट देखकर चली जाती तो होमस्टे वाली आंटी के साथ चाय टाइम स्टोरी और ये सब मिस कर देती. स्लो ट्रेवल करने की यही खूबसूरती है.'

'अब यह जगह मुझे अपने घर जैसी लगती है'

महिला ने आगे कहा, 'मैं यह सोचकर स्टोक आई थी कि यहां कुछ दिन बिताकर इस गांव को देखूंगी और समझूंगी. लेकिन अब जब मैं यहां से जा रहा हूं, तो अपने साथ ढेरों कहानियां और जाने-पहचाने चेहरे ले जा रही हूं, और एक ऐसी जगह की याद साथ ले जा रही हूं जो अब मुझे अपने घर जैसी लगती है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

प्ररेणा के इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग लद्दाख की अपनी खूबसूरत यादों के बारे में बता रहे हैं, जबकि कुछ गांव में रहने को ही बेस्ट बता रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'संस्कृति को समझना एक अलग ही बात है. यह कई जगहों की यात्रा करने से कहीं बेहतर है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'लेह की अपनी पिछली यात्रा के दौरान हम स्टोक गए थे और यह हमारी पसंदीदा जगह बन गई. नदी के किनारे बैठकर पतझड़ देखना बहुत ही खूबसूरत अनुभव था. कभी-कभी आपको आराम से सफर करना चाहिए, जिससे आपको सच में जिंदा होने का एहसास होता है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'गांव का जीवन सबसे अच्छा है. धीरे-धीरे लोगों को यह बात समझ आ जाएगी.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'किसी जगह को गहराई से महसूस करना, बस एक चेकलिस्ट पूरी करने से कहीं बेहतर है.'

यह भी पढ़ें:- मजदूर की पत्नी नहीं बनेगी करोड़पति, 1 करोड़ के इनाम से मिलेंगे सिर्फ 65 लाख; 7 रुपए में लिया था लॉटरी टिकट

यह भी पढ़ें:- मुंबई छोड़ गए स्टैंड-अप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली, बोले- ये जगह अब रहने लायक नहीं, हर शख्स की आज ये ही परेशानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corporate Jobs, Ladakh, Stok Kangri Trek, Village, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com