दुनिया के हर छोटा बच्चा नादान होता है. इसी चक्कर में कई बार बच्चे ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनके नफे-नुकसान का उन्हें कुछ पता नहीं रहता . कई बार तो बच्चों की छोट-मोटी शरारत भी उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है. इसलिए कहा भी जाता है कि हर पैरेंट्स (Parents) को अपने बच्चे पर करीबी नजर रखनी चाहिए, ताकि वो कोई ऐसी गलती न कर दें जिससे उसकी जान पर बन आए. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो छाया हुआ है, उसे देख आप भी डर जाएंगे.
इस बार सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक बच्चा शराररत करता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन मस्ती करने के दौरान बच्चा एक लड़की को धक्का देकर फ्रिज पर लटक जाता है. बच्चे के बोझ की वजह से भारी-भरकम फ्रिज गिरने लगता है. लेकिन शुक्र इस बात का रहा है फ्रिज बच्चे के ऊपर गिरने से पहले ही वेटर की ट्रे पर गिर जाता है. फ्रिज को बच्चे के ऊपर गिरता देख वेटर्स भी अपनी पूरी जान लगाकर उसे नीचे गिरने से रोकने की कोशिश करती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखिए वीडियो-
इसी दौरान दूसरी वेटर्स भी फ्रिज को दौड़कर अपने हाथों में थाम लेती है. इस तरह बच्चा फटाक से फ्रिज के नीचे से निकलता है. ये वीडियो (Video) देखने के बाद किसी को भी समझ जा जाएगा कि अगर दोनों वेटर्स फ्रिज को नहीं थामती तो यकीनन वहां कोई हादसा घट सकता था. लेकिन शुक्र इस बात का रहा है कि कोई भी ऐसी अनहोनी नहीं हुई. लेकिन अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो (Video) को किसी रेडिट (Reddit) यूजर ने शेयर किया है. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर पहुंचा वैसे ही कई लोग बच्चे के पैरेंट्स पर भड़क उठे. एक ओर जहां लोग इस बात का शुक्र मना रहे हैं कि वेटर्स की समझदारी की वजह से बच्चे की जान बच गई. वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे जो कि बच्चे के पैरेंट्स को उसकी हरकतों के लिए लताड़ रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं