विज्ञापन

देखो ना गाइज, देखो ना...Instagram पर वायरल इस वायरल ऑडियो का असली वीडियो देखा क्या?

इंस्टाग्राम खोलो और 'देखो ना गाइज, देखो ना...' सुनाई न दे, ऐसा हो ही नहीं सकता. हर फनी रील की जान बन चुकी ये आवाज आखिर आई कहां से? कौन है वो बंदा, जिसने अपनी बातों से इंटरनेट पर गदर काट दिया है? आइए जानते हैं इस वायरल ऑडियो की पूरी कुंडली.

देखो ना गाइज, देखो ना...Instagram पर वायरल इस वायरल ऑडियो का असली वीडियो देखा क्या?
मिल गया 'देखो ना गाइज, देखो ना' वाला असली बंदा, व्लॉगिंग के चक्कर में ऐसे बन गया सोशल मीडिया 'स्टार'!

Dekho Na Guys Original Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है, यहां कब कौन 'स्टार' बन जाए किसी को नहीं पता. आजकल हर दूसरे मीम और रील में एक ही धुन सवार है, 'देखो ना गाइज, देखो ना, देखो ना...' यह लाइन इतनी लल्लनटॉप और मजेदार है कि बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई इस पर ठुमके लगा रहा है या अपनी कॉमेडी झाड़ रहा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस गुदगुदाने वाली आवाज के पीछे का चेहरा कैसा दिखता है?

यह कोई डबिंग आर्टिस्ट नहीं, बल्कि नॉर्थ ईस्ट का एक सीधा-सादा बंदा है. इस आवाज का असली 'जादूगर' है इंस्टाग्राम यूजर @apiso_longling. साल 2025 के सितंबर महीने में जब उसने एक साधारण सा वीडियो डाला था, तब उसे भी गुमान नहीं रहा होगा कि उसकी मासूमियत पूरे हिंदुस्तान को हंसने पर मजबूर कर देगी.

ये भी पढ़ें:-खुद को कैंसर मरीज बताकर...इस 'हसीना' डकार लिए 70 लाख, लोगों से जुटाए पैसों पर ऐसे कर रही थी ऐश

जंगल के बीच से शुरू हुई 'देखो ना' की कहानी (The Origin Story of Dekho Na Guys Viral Video)

वीडियो में यह शख्स घने जंगल और अपने खेतों के बीच खड़ा होकर व्लॉगिंग की कोशिश कर रहा था. उसकी पहली ही लाइन थी 'देखो ना गाइज, देखो ना, देखो ना... मैं कहां आ गया हूं.' जिस लहजे और अदा के साथ उसने ये शब्द कहे, वो लोगों के दिल में घर कर गए. वीडियो में उसके साथ एक महिला भी नजर आती है, जो इस व्लॉगिंग के मजे को दोगुना कर देती है.

अपीसो की सादगी और बोलने का वो 'देसी टच' ऐसा हिट हुआ कि बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर्स भी उसकी कॉपी करने लगे. आज आलम यह है कि खुद अपीसो ने अपने बायो में शान से लिख दिया है 'देखो ना गाइज'.

साल भर बाद भी इंटरनेट पर कायम है दबदबा (This Viral Meme Trend)

मजेदार बात ये है कि ओरिजिनल वीडियो से कहीं ज्यादा इसकी ऑडियो क्लिप वायरल हो चुकी है. लोग इस पर लाखों की तादाद में रील्स बना चुके हैं. आज एक साल बीत जाने के बाद भी इस लाइन का चार्म कम नहीं हुआ है. जब भी कोई नया फनी वीडियो आता है, बैकग्राउंड में 'देखो ना गाइज' की एंट्री माहौल बना देती है.

ये भी पढ़ें:- अजमेर शरीफ दरगाह में गजब ड्रामा! 'बड़ी देग' में कूदा युवक, फिर जो हुआ उसे देख सिर पकड़ लेंगे आप

कहते हैं न कि टैलेंट से ज्यादा कभी-कभी सादगी लोगों को पसंद आती है. अपीसो की इस एक लाइन ने उसे रातों-रात सेलिब्रिटी बना दिया, तो अगली बार जब आप ये रील देखें, तो समझ जाइएगा कि ये जलवा नॉर्थ ईस्ट के उसी 'देखो ना' वाले भाई का है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dekho Na Guys Original Video, Apiso Longling Viral Audio, Who Is Dekho Na Guys Man, Instagram Viral Meme Sound, Dekho Na Guys
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com