विज्ञापन

साल में दो बार अचानक खुद ही फटकर रास्ता बना देता है ये समुद्र...फिर 60 मिनट बाद हो जाता है छूमंतर

क्या आपने कभी समंदर के सीने पर पैदल चलने का ख्वाब देखा है? दक्षिण कोरिया में साल में दो बार कुदरत कुछ ऐसा 'तिलिस्म' रचती है कि, लहरें पीछे हट जाती हैं और मीलों लंबा रास्ता आपके स्वागत में बिछ जाता है.

साल में दो बार अचानक खुद ही फटकर रास्ता बना देता है ये समुद्र...फिर 60 मिनट बाद हो जाता है छूमंतर
कुदरत का करिश्मा या कोई राज? साल में सिर्फ दो बार फटने वाला दक्षिण कोरिया का अनोखा समंदर

Jindo Sea Parting: किस्से-कहानियों में तो बहुत सुना होगा कि किसी ने छड़ी घुमाई और समंदर दो फाड़ हो गया, पर असल जिंदगी में ऐसा नजारा देखना हो तो दक्षिण कोरिया के जिंदो द्वीप (Jindo Island) चले आइए. यहां कुदरत का ऐसा 'मिरेकल' होता है, जिसे देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने छूट जाएं. साल में सिर्फ दो बार ये समंदर अपनी मर्जी से मुसाफिरों को रास्ता देता है और फिर अचानक ऐसे गायब हो जाता है, जैसे कभी था ही नहीं.

ये भी पढ़ें:-1980 की बाइक रसीद देख पकड़ लेंगे सिर, जितनी कीमत में आती थी 'राजदूत'..उतने में आ जाती 2 एकड़ जमीन!

जिंदो द्वीप का वो 'रहस्यमयी' समुद्री रास्ता (The Mysterious Sea Road of Jindo Island)

इसे दुनिया 'जिंदो मिरेकल' (Jindo Miracle) के नाम से जानती है, जो जिंदो द्वीप को मोडो और सेओडो टापुओं से जोड़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

करीब 2.8 किलोमीटर लंबा यह रास्ता कोई इंसान का बनाया पुल नहीं, बल्कि ज्वार-भाटा (Tides) की वजह से उभरने वाली एक कुदरती पगडंडी है.

Latest and Breaking News on NDTV

जब सूरज और चांद का गुरुत्वाकर्षण अपना जोर दिखाता है, तो लहरें करीब 40 से 60 मिनट के लिए पीछे हट जाती हैं और बिछ जाती है रेत की एक शानदार सड़क.

वक्त की पाबंदी और समंदर की मौज (Natural tidal phenomenon Korea)

जब यह रास्ता खुलता है, तो वहां नजारा किसी जश्न से कम नहीं होता. हजारों की तादाद में लोग समंदर के बीचों-बीच टहलने, फोटो खिंचवाने और रेत में छिपे समुद्री जीवों को ढूंढने पहुंच जाते हैं.

इसे 'जिंदो मिरेकल फेस्टिवल' के तौर पर मनाया जाता है, जहां लोग नाचते-गाते इस अनोखी घड़ी का लुत्फ उठाते हैं. अगर आप 1 घंटे के भीतर वापस नहीं लौटे, तो समंदर दोबारा अपनी चादर तान लेगा और रास्ता छूमंतर हो जाएगा.

जिंदो मिरेकल सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि कुदरत से बड़ा कोई कलाकार नहीं. अगर एडवेंचर का चस्का है, तो इस जादुई रास्ते पर एक बार कदम जरूर रखें.

ये भी पढ़ें:-यूरोप जाने वालों की निकल पड़ी! एक टिकट खरीदो और घूमो पेरिस से रोम तक...नए नियम ने कर दी बल्ले-बल्ले

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jindo Sea Parting, South Korea Sea Road, Sea Splitting Korea Phenomenon, Natural Tidal Phenomenon Korea, Sea Road Korea, Jindo Island Phenomenon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com