Tej Pratap Yadav Mallika Sherawat workout: राजनीति की पिच पर अपने अलग अंदाज के लिए फेमस तेज प्रताप यादव एक बार फिर खबरों में हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि उनका एक नया और अनोखा अवतार है, जो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है. रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के मंच पर तेज प्रताप बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं.
(Fitness Session With Tej Pratap Yadav)
वायरल हो रहे इस वीडियो में मल्लिका शेरावत एक फिटनेस ट्रेनर का रोल निभाती हुई दिख रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो कैसे तेज प्रताप को कई तरह के योग पोज और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज सिखा रही हैं. यूं तो वर्कआउट करते वक्त उन्हें थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी. वीडियो में आगे उन्होंने हंसते हुए कहा कि, 'ये काफी मुश्किल काम है.' वर्कआउट का ये सेशन तब और मजेदार हो गया, जब मल्लिका ने तेज प्रताप की स्माइल की तारीफ कर दी. मल्लिका ने कहा कि, 'आपकी स्माइल ने तो कमाल कर दिया है.' मल्लिका के ये कहने पर तेज प्रताप ने जवाब दिया कि, 'मल्लिका जी, आपकी हंसी भी बहुत जबरदस्त है. ये सुनते ही मल्लिका शर्मा गईं और सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे.'
ये भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट के इमिग्रेशन को अमेरिकी टूरिस्ट ने बताया टॉर्चर, ड्यूटी फ्री दुकानों को लेकर निकाला गुस्सा
(Flirty Banter On Bhojpuri Bawaal Set)
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी. इस वीडियो को अब तक 52 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो एक यूजर ने लिखा कि, 'तेजू भैया ऑलराउंडर हैं और कुछ भी कर सकते हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि, 'भैया जब तक फ्लर्टिंग का अवॉर्ड नहीं जीत लेते, तब तक रुकने वाले नहीं हैं.' जियोसिनेमा और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे इस शो में पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे दिग्गज भी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं