विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

7 लाख की घड़ी चोरी करने के लिए चोरों ने अपनाया नया तरीका! जानिए क्या

सॉग्रास मिल्स मॉल में जोर से धमाका हुआ. लगा जैसे किसी ने बंदूक चलाई है. जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. उसी वक्त दो शख्स दुकान से भागते नजर आए. जिसमें से एक के हाथ में 7 लाख रुपये की रोलैक्स की घड़ी थी.

7 लाख की घड़ी चोरी करने के लिए चोरों ने अपनाया नया तरीका! जानिए क्या
चोरों ने मॉल जाकर अनोखे तरीके से चुराई 7 लाख रुपये की घड़ी.
  • चोरों ने मॉल जाकर अनोखे तरीके से चुराई 7 लाख रुपये की घड़ी.
  • सनराइज पुलिस डिपार्टमेंट ने CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर डाला है.
  • मॉल में धमाके की आवाज कर चुराई 7 लाख रुपये की रोलैक्स की घड़ी.
नई दिल्ली: चोरी करने के लिए चोर नए-नए तरीके अपनाते हैं. ऐसी ही एक चोरी हुई अमेरिका के फ्लॉरिडा शहर में. जहां चोरों ने 7 लाख की घड़ी चुराने के लिए नया तरीका अपनाया. सॉग्रास मिल्स मॉल में जोर से धमाका हुआ. लगा जैसे किसी ने बंदूक चलाई है. जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. उसी वक्त दो शख्स दुकान से भागते नजर आए. जिसमें से एक के हाथ में 7 लाख रुपये की रोलैक्स की घड़ी थी. आइए बताते हैं आखिर हुआ क्या था...

पढ़ें- हुआ खुलासा: ब्रिटेन संसद में रोज 160 बार पोर्न साइट खोलने की कोशिश की गई

चोर सॉग्रास मिल्स मॉल के जेल्स ज्वैलरी स्टोर में पहुंचे. जहां वो घड़ियां देख रहे थे. एक शख्स ने रोलैक्स की घड़ी पहनी जिसकी कीमत 11,400 डॉलर (7 लाख रुपये) थी. उसके बाद एक जोर से धमाका होता है और डर के मारे वो दुकान से भाग जाता है. सनराइज पुलिस डिपार्टमेंट ने सीसीटीवी फुटेज अपने फेसबुक और ट्विटर पेज पर शेयर किया है. जिसमें चोर भगता नजर आ रहा है. 

पढ़ें- दो माह की उम्र में हार्ट ट्रांसप्लान्ट के बाद आई पहली मुस्कान ने जीते लाखों दिल

सनराइज पुलिस ने ट्विटर पर लिखा- ''सरविलांस फुटेज में संदिग्ध (वीडियो में जो भगता नजर आ रहा है) जिसने रोलैक्स की घड़ी चुराई है. जिसकी कीमत 11,400 डॉलर है. जो धमाके की आवाज के बाद जेल्स ज्वैलरी स्टोर से चोरी करने के बाद मॉल के बाहर भाग रहा है.''

पढ़ें- एक गलती और बदल गई किस्मत, कुछ इस तरह ये महिला बन गई करोड़पति

यहां देखें वीडियो-



local reports के मुताबिक, धमाके की आवाज सुन सभी दुकानदार मॉल से भागने लगे. उनको ऐसा लग रहा था कि किसी ने शूट किया है. लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ और मॉल को एक घंटे बाद वापस खोल दिया गया. इस घटना की इंवेस्टिगेशन फिलहाल जारी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thieves, 7 Lakhs Rupees Rolex Watch, Rolex Watch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com