विज्ञापन

तमिलनाडु के सीएम विजय के क्लासमेट ने गरीबी और भूखे रहने के उनके दावे को बताया गलत, बोले- उनके पिता फिल्ममेकर...

एक्टर विजय के सीएम बनने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस बीच एक ट्विटर यूजर उनका क्लासमेट होने का दावा कर रहा है और विजय के दावों को झूठ बता रहा है.

तमिलनाडु के सीएम विजय के क्लासमेट ने गरीबी और भूखे रहने के उनके दावे को बताया गलत, बोले- उनके पिता फिल्ममेकर...
सीएम विजय पर कथित क्लासमेट के आरोप!
Social Media
नई दिल्ली:

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय इस वक्त हर जगह चर्चा में हैं. विजय ने अपने पहले भाषण में दावा किया कि वे गरीबी में बड़े हुए और भूख का दर्द अच्छी तरह जानते हैं. ये शब्द सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं. लेकिन उनके साथ पढ़ चुके मनु जोसफ उनके इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं. मनु जोसेफ जो लेखक और कॉलमिस्ट हैं, ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विजय उनके साल तीसरी क्लास में लॉयला स्कूल में पढ़ते थे.

मनु जोसेफ ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले भाषण में विजय ने कहा कि वे गरीबी में पले-बढ़े हैं, और वे यह भी जानते हैं कि भूख क्या होती है. यह सब बकवास है, क्योंकि लॉयला स्कूल में तीसरी क्लास में वे मेरे क्लासमेट थे. उनके पिता एक फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने बेटे के लिए फिल्मों में करियर बनाने का रास्ता तैयार किया था. हो सकता है कि ज्यादातर फिल्ममेकर्स की तरह उनके पिता को भी कभी-कभी पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह तमिलनाडु की आम गरीबी जैसी बात नहीं है. बहुत से अमीर लड़के 'पैसे न होना' (broke) और 'गरीबी' को एक ही चीज समझ लेते हैं. ये दोनों बिल्कुल अलग-अलग बातें हैं.

अब मनु के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, सर आप तमिलनाडु के सीएम के बारे में बात कर रहे हैं कृपया अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें. एक यूजर ने लिखा, कुछ लोगों ने ये भी सुना है कि वे टाटा सफारी में स्कूल जाया करते थे. एक ने लिखा, दुर्भाग्य की बात है कि इस तरह के झूठे हमारे नेता बन रहे हैं. वहीं एक ने कमेंट किया, Loyola School थर्ड ग्रेड?? चेन्नई में इस नाम का कई स्कूल नहीं है. ये आप किस तरह की बातें कर रहे हैं. बता दें कि विजय या उनकी टीम की तरफ से इस ट्वीट पर कोई कमेंट या रिएक्शन नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: VIRAL: थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ के बीच फंसी तृषा कृष्णन, मची अफरा-तफरी, खुद को यूं संभालती दिखी एक्ट्रेस

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TVK Vijay, TVK Cabinet, Vijay Tvk Cm, Actor Vijay, Thalapathy Vijay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com