सोचिए क्या हो जब आप सड़क पर आराम से मस्त होकर घूम रहे हो और तभी पीछे से कोई ऐसा डरावना शख्स वहां से गुजर जाए, जिसकी आपने सपने में भी कल्पना नहीं की हो, तो यकीनन आपकी भी डर के मारे चीखें निकल जाएंगी. हाल ही में कुछ लोगों के साथ ऐसा ही हुआ, जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. वायरल हो रहे इस रूह कंपा देने वाले वीडियो में 'मंजुलिका' बीच सड़क पर मंडराती नजर आ रही है. इस वायरल रील को देखकर आपको अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' तो याद आ ही गई होगी. इस फिल्म के एक-एक किरदार ने दर्शकों पर बेहद गहरी छाप छोड़ी थी. इन्हीं में एक और किरदार था 'मंजुलिका' का जिसने सबको दहशत में डालने का काम किया था. फिल्म में इस रोल को प्ले किया था विद्या बालन ने. अब रियल लाइफ में 'मंजुलिका' के गेटअप में एक लड़की काली साड़ी पहने मुंबई की सड़कों पर डोलती नजर आ रही है, जिसे देखकर किसी की चीखें निकली, तो कोई बस एक टक घूरता रह गया.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सड़कों पर घूमती नजर आई मंजुलिका
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'मंजुलिका' नामक एक 'भूतिया' किरदार बीच सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट kartikaaryan पर शेयर किया है, जिसने इसे और भी चर्चा का विषय बना दिया है. 2 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 53 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, 'मंजुलिका' अपने विशेष अंदाज में लोगों के बीच चलते हुए नजर आ रही है, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान होने के साथ-साथ खौफ खा रहे हैं. देखा जाए तो 'मंजुलिका' की रहस्यमय उपस्थिति ने वीडियो को और भी दिलचस्प बना दिया है.
बीच सड़क पर मंजुलिका को देख दंग रह गए लोग
एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मंजू घूम रही है. किसी को भी दिखे तो मुझे बताए.' वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देख चुके कुछ लोग जहां हैरानी जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग खूब मौज भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मंजुलिका रूह बाबा को ही खोज रही है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'खुद तो डर के घर में बैठे हो.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अब तो इस मंजुलिका से रूह बाबा ही बचा सकते हैं.' वहीं कई लोगों ने कार्तिक आर्यन की एक्टिंग और उनके वीडियो के क्रिएटिविटी की भी तारीफ की. इस वायरल वीडियो ने ना केवल दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि यह एक चर्चा का विषय भी बन गया है. कई फैंस ने इस किरदार को लेकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की. कार्तिक आर्यन की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि भूतिया कहानियों में भी मजा और क्रिएटिविटी को जोड़ा जा सकता है, जिससे दर्शक उसे देखना पसंद करते हैं.
ये भी देखें:- मेट्रो में बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं