Roti Maggi Viral Video: आज के समय में फास्ट फूड खाने के शौकीनों के कोई कमी नहीं है. फास्ट फूड में झटपट तैयार होने वाली मैगी, चाऊमीन और भी कई तरह के नूडल्स ज्यादातर लोगों की पहली पसंद है. दो मिनट में बनने वाली मैगी को इसके दीवाने कई तरह से बनाकर खाना पसंद करते हैं. हॉस्टल लाइफ से लेकर देर रात घर के खाने तक मैगी कई घरों की किचन में मौजूद रहती है. आपने आजतक मैगी को कई तरह से बनते देखा होगा, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मैगी बनाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है, जो यकीनन आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. वायरल हो रहे इस वीडियो में बासी रोटी की मैगी बनाते देखा जा सकता है. ये तरीका जहां कई लोगों को हैरान कर रहा है, तो कई लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है.
कैसे बनती है रोटी की मैगी?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरदार जी बासी रोटी को एक खास तरीके से मैगी में बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस अनोखी रेसिपी ने ना केवल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, बल्कि इसे देखकर लोग खूब मौज भी ले रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरदार जी बासी रोटी को पहले तो बड़े ही प्यार से पतले शेप काटते हैं और फिर कढ़ाई में तेल डालते हैं. इसके बाद कढ़ाई में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के साथ-साथ कुछ मसाले डालने के बाद कटी हुई रोटी को डाल देते हैं. उनका यह अनोखा तरीका देखकर लोग हैरान हैं. सरदार जी ने रोटी के साथ मसालों का एक मिश्रण भी बनाया है, जिससे मैगी का स्वाद और भी बढ़ सकता है. इस प्रक्रिया के दौरान उनकी बातचीत और मस्ती ने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
सरदार जी की क्रिएटिविटी की हुई तारीफ
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने सरदार जी की क्रिएटिविटी की तारीफ की, जबकि कुछ ने मजेदार कमेंट्स करते हुए कहा कि, यह "खाना बर्बाद करने का एक नया तरीका" है. कुछ ने तो इसे "इनोवेटिव कुकिंग" का नाम भी दे डाला. देखा जाए तो वीडियो ने एक सकारात्मक संदेश भी दिया है कि खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे नए तरीके से तैयार किया जा सकता है. सरदार जी का यह अनोखा तरीका और उनका मजेदार अंदाज लोगों के दिलों में बस गया है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन चुका है. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, ये मैगी आपका वजन घटाने में मदद कर सकती है.
लोगों ने ली मौज
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @dietitianmacsingh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'हम अंग्रेज नहीं हैं कि हम ग्लूटन वाले खाना नहीं खा सकते.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रोटी तो बासी बचती ही है, हम इसे जरूर बनायेंगे.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'रोटी लगभग सभी घर में बचती है, ऐसे में रोटी की मैगी बनाने का आईडिया तो जबरदस्त है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'भाई बासी रोटी के इतने फायदे बता रहे हो, ऐसा लग रहा है कि ताजी रोटी छोड़ बासी ही खानी चाहिए.'
ये भी देखें:- मेट्रो में बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं