सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तानी इंस्टा स्टार (Pakistani influencer) दानानीर (Dananeer Mobeen) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हर तफ उनके वीडियो की चर्चा है औ,र लोग भी अलग-अलग अंदाज में इस वीडियो के मजे ले रहे हैं. पावरी #Pawri नाम से वायरल हो रहे इस वीडियो को म्यूजीशियन यशराज मुखाटे (Yashraj Mukhate) ने एक अलग पहचान दी है. लोग अब इस मिक्स वीडियो क्लिप को ओरिजिनल वीडियो से ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने भी पावरी पर एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. रणदीप के इस वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स भी कर कर रहे हैं.
देखें Video:
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
बता दें कि रणदीप इन दिनों फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और यह वीडियो उन्होंने शूटिंग के दौरान ही बनाया है. वीडियो में उनके साथ स्कूल के कुछ बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने वीडियो बनाते हुए कहा, "ये हम हैं, ये हमारे लोग हैं और शूट पर हमारी पार्टी हो रही है." रणदीप का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, "शूट पर बच्चा #PawriHoRaiHai"
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. जो उनकी फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई का एक सीन था, जिसमें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे. इस वीडियो के साथ रणदीप ने मजेदार कमेंट भी किया था. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और इस वीडियो पर अपने मजेदार कमेंट्स भी दिए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं