विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2023

पीएम मोदी ने स्कूल में जाकर बच्चों के साथ किया संवाद, लोग बोले- इन प्यारे बच्चों का सबसे बेहतरीन पल, देखें वीडियो

इस वीडियो को खुश पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ संवाद ने नई ऊर्जा से भर दिया. इन प्यारे-प्यारे बच्चों ने बताया कि स्कूल में सुविधाएं बढ़ने से कैसे अब पढ़ाई में भी उनका मन खूब लग रहा है.

पीएम मोदी ने स्कूल में जाकर बच्चों के साथ किया संवाद, लोग बोले- इन प्यारे बच्चों का सबसे बेहतरीन पल, देखें वीडियो

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी स्कूली बच्चों के साथ संवाद करते हुए नज़र आ रहे हैं. वाराणसी के स्कूल में पहुंचने के बाद पीएम मोदी बच्चों के साथ संवाद कर रहे हैं. उनसे सवाल कर रहे हैं. उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर बच्चे भी बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. बच्चे पीएम मोदी का अभिवादन कर रहे हैं. 

इस वीडियो को खुश पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ संवाद ने नई ऊर्जा से भर दिया. इन प्यारे-प्यारे बच्चों ने बताया कि स्कूल में सुविधाएं बढ़ने से कैसे अब पढ़ाई में भी उनका मन खूब लग रहा है.

देखें वीडियो

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- पीएम मोदी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया है. एक अन्य यूज़र ने लिखा है- बच्चों से मिलकर पीएम ने सराहनीय कार्य किया है. ये जनता के पीएम हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Narendra Modi, Viral And Trending Video, News And Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com