विज्ञापन

पीएम मोदी ने मेलोनी को तोहफे में दी Melody टॉफी, Swiggy ने बताया 'गिफ्ट आइडिया', लोग बोले- पहले स्टॉक में तो लाओ

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को फेमस मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद Swiggy ने मेलोडी टॉफी पैकेट का फोटो शेयर किया और गिफ्ट आइडिया बताया.

पीएम मोदी ने मेलोनी को तोहफे में दी Melody टॉफी, Swiggy ने बताया 'गिफ्ट आइडिया', लोग बोले- पहले स्टॉक में तो लाओ
चर्चा में मेलोडी टॉफी

PM Modi Gifts Melody Toffee to PM Giorgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली दौरा इस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह एक टॉफी है. दरअसल, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को फेमस मेलोडी टॉफी (Melody Toffee) गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस अनोखे तोहफे ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और लोग इसे #Melodi ट्रेंड से जोड़कर देखने लगे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी और मेलोनी की बॉन्डिंग के वो 5 मोमेंट्स, सोशल मीडिया पर हुए सुपरहिट, तीसरा वाला तो गजब वायरल हुआ

Swiggy ने बताया गिफ्ट आइडिया

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने भी मौके का फायदा उठाते हुए मेलोडी टॉफी को गिफ्ट आइडिया बताया है. स्विगी की X पोस्ट पर अब इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा पहले इसे स्टॉक में तो लाओ. वहीं, एक यूजर ने लिखा 'फुल स्टॉक रखो भाई', इसके अलावा कुछ यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट पर कमेंट किए हैं.

आउट ऑफ स्टॉक हुई Melody टॉफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रोम दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया. मेलोनी ने इस खास पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस खास पल ने लोगों को इतना आकर्षित किया कि देशभर में Melody टॉफी की डिमांड अचानक बढ़ गई.

इसके बाद Blinkit, Zepto और Instamart जैसे प्लेटफॉर्म पर कई शहरों में Melody टॉफी आउट ऑफ स्टॉक नजर आई.

Blinkit ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि ऐप पर Melody को लेकर अचानक सर्च में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके चलते इसकी डिमांड एकदम से बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: महीने का किराया 66 हजार और रहने के नाम पर माचिस की डिब्बी! मगर इस घर का नजारा देख दिल खुश हो जाएगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com