Viral Video: पहाड़ों में घर बनाने का कितना खर्च आता है? एयर इंडिया की नौकरी छोड़कर मुक्तेश्वर में जापानी स्टाइल Airbnb होस्ट बनने वाले शख्स ने इसका खुलासा कर दिया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने ना सिर्फ अपना घर दिखाया है, बल्कि उसे डिजाइन करने वाले और बनाने वाले का नाम भी बताया है. शख्स का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो लोगों की भारी डिमांड की वजह से बनाया है क्योंकि वे इसके लिए उन्हें हजारों मैसेज कर चुके थे.
घर बनाने में कितना खर्च आया?
करमजीत सिंह अरोड़ा ने कहा, 'मैंने एक बहुत छोटा घर बनाया है, जिसमें सिर्फ एक बेडरूम और एक लिविंग रूम है. इसके स्ट्रक्चर में मुझे लगभग 18 लाख रुपये का खर्च आया. फिनिशिंग का खर्च अलग से हुआ, जो आपके चुने हुए मटीरियल और इंटीरियर पर निर्भर करता है. और फिर जमीन की कीमत भी है. एक नाली लगभग 2160 स्क्वेयर फीट की होती है और लोकेशन के हिसाब से इसकी कीमत 15 लाख से 60 लाख रुपये तक हो सकती है.'
'AI से बनाया घर का डिजाइन'
करमजीत ने आगे कहा, 'इस घर की खासियत यह है कि इसकी शुरुआत कागज के एक टुकड़े पर बनी ड्राइंग से हुई थी. जंगली सकुरा की तरह ही, मैंने इस घर का डिजाइन मैंने खुद AI से तैयार किया था. पवन और मैंने मिलकर इंजीनियरिंग का काम संभाला, क्योंकि इसमें किसी आर्किटेक्ट को शामिल नहीं किया गया था.'
'एक सपने से होती है शुरुआत'
करमजीम ने कहा, 'मैं यह जानकारी उन लोगों के साथ शेयर कर रहा हूं जिनका ऐसा ही घर बनाने का सपना है. ये कोई कमर्शियल एडवरटाइजमेंट नहीं है. हमने जो कुछ भी सीखा है, उसी को पूरी ईमानदारी से बताया है. क्योंकि पहाड़ों में हर घर की शुरुआत एक चीज से होती है – एक सपने से.
यह वीडियो भी देखें:-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
करमजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर ज्यादा लोग उन्हें थैंक्यू बोल रहे हैं, जबकि कुछ उनसे जल्द ही मिलने के लिए वहां आने की बात कह रहे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने कुछ जरूरी सवाल भी पूछे हैं:-
एक यूजर ने लिखा, 'क्या मॉनसून के दौरान मुक्तेश्वर में लैंडस्लाइड का खतरा रहता है? मतलब, मैं बस इसके बारे में समझना और जानना चाहता हूं.' इसके जवाब ने करमजीत ने कहा- नहीं.
दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको पहाड़ों के बीच एक सुंदर घर मिला है, जहां से बहुत ही शांत और सुंदर नजारे दिखते हैं.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'पहाड़ों में एक ऐसी ही खूबसूरत घर बनाने का मेरा भी सपना है, पर अभी पैसा नहीं है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'यह बहुत सुंदर है करमजीत. जरूर, किसी दिन आपसे यहां मिलने का इंतजार रहेगा.'
यह भी पढ़ें | हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल को आई गुरुग्राम की याद, कहा- '4 चीजें यहां मुश्किल से मिलती हैं'
यह भी पढ़ें | दिल्ली मेट्रो में गूंजने वाली 'अपनी आवाज' सुनाने पोते को ले गए शम्मी नारंग, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं