भुवनेश्वर:
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 555 कलाकारों ने शुक्रवार को विश्व रिकार्ड बनाने के उद्देश्य से एक साथ ओडिशी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस आयोजन में 20 देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया। राजधानी के कलिंग स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे कलाकार जब नृत्य की पारम्परिक वेशभूषा में पहुंचे तो हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नृत्य करीब 30 मिनट तक चला। राज्य सरकार ने इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका स्थित भारतीय कला प्रदर्शन संवर्धन संस्थान (आईपीएपी) और ओडिशी शोध केन्द्र (ओआरसी) के सहयोग से किया। एक आयोजक ने आईएएनएस को बताया, " यह विश्व में पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में कलाकारों ने एक ही मंच पर एक साथ ओडिशी नृत्य की प्रस्तुति दी है।" ओडिशी नृत्य भारत के प्राचीनतम डांस प्रारूपों में से एक है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व रिकार्ड, मंच, ओडिशी, कलाकार