बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें हैं जिनके हमशक्ल देखने को मिलते हैं. इनमें शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं. सितारों के हमशक्ल को लोग भी काफी पसंद करते हैं. इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. हैरान कर देने वाली बात यह है कि उनकी हमशक्ल भारत की नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हैं. सोनाक्षी सिन्हा की हमशक्ल का नाम अलिश्बा लेघारी है.
अलिश्बा लेघारी पाकिस्तान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. अलिश्बा लेघारी की फैन फ्लाइंग भी ज्यादा है. वह अक्सर अपने चाहने वालों से रूबरू होने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं, क्योंकि वह बहुत हद तक अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की तरह दिखती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अलिश्बा लेघारी की सोशल मीडिया पोस्ट को सैंकड़ों लोग हाथों हाथ लेते हैं और पसंद करते हैं. खबर बनाने तक अलिश्बा लेघारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10.3 हजार फॉलोअर्स हैं. उनकी तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि अलिश्बा लेघारी को सलवार सूट पहनने का काफी शौक है. उनकी हर तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा की साफ झलक देखने को मिलती हैं.
वहीं बात करें सोनाक्षी सिन्हा की तो वह इन दिनों अपनी कई फिल्मों तो लेकर सुर्खियों में हैं. इसके अलावा वह अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज फॉलन में नजर आने वाली हैं. वह इस वेब सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी. फॉलन में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी. बीते दिनों इस वेब सीरीज से जुड़ा उनका लुक सामने आया था. फॉलन का निर्देशन रीमा काग्ती कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं