विज्ञापन

आसमान में तैरता दिखा रोशनी का पहाड़, SpaceX के धमाके ने सबको चौंकाया

मंगलवार की रात कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में कुछ ऐसा दिखा जिसे देख कर अच्छे अच्छों के पसीने छूट गए. रात के अंधेरे में एक चमकता हुआ बड़ा सा तिकोना 'गोला' धीरे धीरे तैरता नजर आया. लोग डर के मारे सोशल मीडिया पर वीडियो डालने लगे कि, कहीं ये परलोक से आए मेहमान तो नहीं? लेकिन जब सच सामने आया, तो सब दंग रह गए.

आसमान में तैरता दिखा रोशनी का पहाड़, SpaceX के धमाके ने सबको चौंकाया
आधी रात को आसमान में चमकती 'जेलीफिश' को देख कांप गए लोग, जानें हकीकत

Mysterious light Canada: रात के सन्नाटे में जब दुनिया सो रही थी, तभी कनाडा के आसमान में एक अजीबोगरीब मंजर ने सबको छतों पर चढ़ने को मजबूर कर दिया. प्रिंस जॉर्ज और फोर्ट सेंट जॉन जैसे इलाकों में लोगों ने एक धुंधली सी, कोणीय (Cone-shaped) रोशनी को बड़े आराम से बादलों के बीच सैर करते देखा. मंजर ऐसा था जैसे कोई 'जलपरी' आसमान में तैर रही हो. सोशल मीडिया पर तो जैसे सैलाब आ गया, कोई इसे मौसम का गुब्बारा कहने लगा तो किसी को इसमें दूसरे ग्रह की साजिश नजर आने लगी.

ये भी पढ़ें:-ब्रह्मांड का सबसे पुराना राज? मंगल की चट्टानों में छिपी है इंसानों के वजूद की कहानी, देखें NASA का वीडियो

आसमान में क्या था वो 'नूर'? (What was that mysterious glow?)

सच तो ये है कि ये कोई 'जादुई करिश्मा' या एलियंस का हमला नहीं था. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबकि, एस्ट्रोनॉमर मल्हार केंदुरकर और एच.आर. मैकमिलन स्पेस सेंटर के माइकल उंगर ने इस राज से पर्दा उठाया. दरअसल, ये एलन मस्क की कंपनी SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट का कमाल था. जब ये रॉकेट कैलिफोर्निया से अपनी उड़ान भर रहा था, तो उसके इंजन से निकलने वाला धुंआ और गैस ऊपरी वायुमंडल के सन्नाटे में फैल गए.

'जेलीफिश' जैसा दिखा नजारा (The Space Jellyfish effect explained)

सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सूरज की रोशनी इन गैसों से टकराई, तो आसमान में एक चमकता हुआ पंखा सा बन गया. इसे साइंस की भाषा में 'जेलीफिश इफेक्ट' या 'ट्वाइलाइट इफेक्ट' कहते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम ऊपर देखना भूल गए हैं, पर जब ऐसी चीजें दिखती हैं तो एहसास होता है कि कायनात में अभी बहुत कुछ ऐसा है, जो हमारी समझ से परे है. ये नजारा जितना खूबसूरत था, उतना ही डरावना भी, पर शुक्र है कि ये सिर्फ इंसानी तरक्की का एक नमूना था.

ये भी पढ़ें:-मिलिए दुनिया के सबसे बड़े चोर से...जिसके नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canada, Strange Object Seen In Canada Skies, Mysterious Object, Mysterious Light Canada, SpaceX Falcon 9 Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com