हाल ही में देश के अलग-अलग प्रदेशों में रामनवमी और हनुमान जयंती पर हिंसा की कई तस्वीरें सामने आईं. कहीं भाईचारे को बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, तो कहीं कुछ हिंसा की घटनाएं भाईचारे और एकता को चोट पहुंचा रही हैं. इन सबके बावजूद मध्य प्रदेश की राजधानी से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. अदब, आपसी भाईचारे और असीम प्रेम की ये तस्वीर, जो कोई देख रहा है, वो तारीफ करते नहीं थक रहा है. हाल ही में मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन कुछ दंगाइयों ने हिंसा फैला दी थी, जिसके बाद अब हनुमान जयंती पर खरगोन के गिले-शिकवे भूल भोपाल में फूल बरसाये गए. वो लोग जो ये अफवाह फैला रहे थे कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके से जुलूस निकालने से शहर की फिजा बिगड़ सकती है, उन्हें भोपाल के लोगों ने फूलों से जवाब दिया है.
यहां देखें वीडियो
भोपाल की हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता ने एक बार फिर हिंसा फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है. बता दें कि बीते दिन 16 अप्रैल (शनिवार) को हनुमान जयंती पर राजधानी भोपाल में कई विशेष आयोजन हुए. शहरभर में इस दौरान कहीं जुलूस निकाले गए, तो कहीं हिंदू समुदाय के लोग इस पर्व को मनाते हुए दिखाई दिए. इस दौरान दिल को छू जाने वाली एकता की मिसाल देती एक तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर आप भी तारीफ करते नहीं थकेंगे. राजधानी के संवेदनशील इलाकों में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान छतों से फूलों की बरसात हुई. जय जय श्रीराम के जयकारों की गूंज के बीच हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भाईचारे की अनोखी मिसाल, मस्जिद की सुरक्षा के लिए आगे आए 'भगवाधारी', बनाई मानव श्रृंखला
बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव पर भोपाल के तलैया इलाके से जुलूस की शुरुआत हुई थी, जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए थे. इस दौरान पुराने शहर की तंग गलियों में भगवा ध्वज लहराते हुए हनुमान भक्त जय-जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, इस बीच जुलूस के स्वागत में हाथों में फूल लिए पहले से रोड किनारे मुस्लिम समुदाय के लोग दिखाई दिए. जैसे ही जुलूस वहां पहुंचा, लोगों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया.
अजय देवगन द कपिल शर्मा शो में मौजूद रहे और वे अकेले नहीं थे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं