विज्ञापन

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे...नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का यूज, इस देश ने इस वजह से उठाया ये सख्त कदम

क्या आपके घर में भी बच्चे दिन-रात फोन में सोशल मीडिया स्क्रॉल करते रहते हैं? हाल ही में मलेशिया सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए अब तक का सबसे बड़ा और सख्त कदम उठाया है, जिससे टेक कंपनियों की नींद उड़ गई है.

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे...नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का यूज, इस देश ने इस वजह से उठाया ये सख्त कदम
सोशल मीडिया पर लगा ताला! अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे अकाउंट, इस देख की सरकार ने कसी कमर

Social Media Ban Under 16: मलेशिया सरकार ने ऐलान किया है कि, 1 जून से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना आसान नहीं होगा. इंटरनेट पर बढ़ते साइबर बुलिंग, ऑनलाइन स्कैम और अश्लील कंटेंट से बच्चों को बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि, उनके प्लेटफॉर्म पर नाबालिग (बच्चे) बिना किसी रोक-टोक के अकाउंट न बना सकें. यह कदम डिजिटल सुरक्षा के लिहाज से गेम चेंजर माना जा रहा है.

टेक कंपनियों पर भारी पड़ेगा ये नियम (Social media age limit Malaysia)

अब तक तो ये कंपनियां अपनी मर्जी चला रही थीं, लेकिन मलेशिया का कम्युनिकेशंस एंड मल्टीमीडिया कमीशन (MCMC) अब काफी सख्त हो गया है. कंपनियों को अपना कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम और भी मजबूत करना होगा. इतना ही नहीं, एआई (AI) से बना या छेड़छाड़ किया गया कोई भी वीडियो या फोटो अब बिना लेबल के नहीं दिखेगा. अगर नियमों का पालन नहीं हुआ, तो इन टेक दिग्गजों को मलेशियाई बाजार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

अब बच्चों की सुरक्षा में नहीं होगी ढिलाई (Strict Rules for Kids Online Safety)

सरकार अब 'एज वेरिफिकेशन सिस्टम' यानी उम्र की पुष्टि करने वाली तकनीक पर भी काम कर रही है. हालांकि, प्राइवेसी को लेकर बहस भी जारी है, लेकिन बच्चों का सुरक्षित भविष्य सरकार की पहली प्राथमिकता है. ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बाद अब मलेशिया ने भी साफ कर दिया है कि, ऑनलाइन दुनिया में बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. मलेशिया का यह फैसला बताता है कि अब डिजिटल अनुशासन का समय आ गया है. अभिभावकों को भी अब और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि तकनीक की दौड़ में बच्चों का बचपन सुरक्षित रहना सबसे जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media Age Limit Malaysia, Kids Online Safety Rules, Social Media Ban Under 16, Cyber Bullying Prevention, Online Privacy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com