विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2019

प्रेग्नेंट महिला ने डॉक्टर के साथ किया बिंदास डांस, अनुष्का शर्मा के गाने पर कुछ यूं झूमीं, देखें VIDEO

प्रेग्नेंट महिला ने डॉक्टर के साथ अस्पताल में जमकर डांस किया. महिला ने डॉक्टर के साथ फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गर्ल्स लाइक टू स्विंग' पर डांस करती दिखीं.

प्रेग्नेंट महिला ने डॉक्टर के साथ किया बिंदास डांस, अनुष्का शर्मा के गाने पर कुछ यूं झूमीं, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एक प्रेग्नेंट महिला ने डॉक्टर के साथ अस्पताल में जमकर डांस किया. महिला ने डॉक्टर के साथ फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गर्ल्स लाइक टू स्विंग' पर डांस करती दिखीं. इस गाने पर अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा ने डांस किया था. प्रेग्नेंट महिला ने डांस कर सभी को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. हर्ष गोयंका ने वीडियो को शेयर किया है. उनके मुताबिक, ये वीडियो पंजाब के लुधियाना का है. 

Google Doodle on Happy New Year 2019: डूडल में हाथियों ने मनाया जश्न, ऐसे किया 2019 का Welcome

वीडियो वायरल होने के बाद जिन्होंने डांस किया उन्होंने ट्वीट कर हर्ष गोयंका का धन्यवाद दिया और बताया कि वो कोरियोग्राफर हैं और प्रेग्नेंसी में भी वो डांस करती दिखीं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ''जो लोग मेरी डॉक्टर पर सवाल उठा रहे हैं उनको बता दूं कि ये मेरी दूसरी प्रेग्नेंसी है. पहला बेबी भी ऑपरेशन से हुआ था. दूसरी बार भी ऑपरेशन से ही कराने का फैसला लिया. लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि कोई भी इसे ट्राय न करें, मैं कोरियोग्राफर हूं और पूरी प्रेग्नेंसी में मैंने डांस किया है. प्रेग्नेंसी में डांस अच्छी एक्सरसाइज होती है अगर देखरेख में हो तो.''

झरने के पास दोस्तों के साथ Selfie ले रहा था स्टूडेंट, पानी में गिरते ही मांगता रहा मदद और फिर...

देखें VIDEO:

 

 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 5 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स और करीब 6 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ludhiana, Pregnant Women, Pregnant Women Dance, Delivery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com