Karva Chauth Special Mehndi Designs: भारत में इन दिनों त्योहार का सीजन चल रहा है. नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा मनाने के बाद, अब लोग करवा चौथ 2022 मनाने की तैयारी कर रहे हैं. करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत की प्रार्थना करती हैं. इस बार यह व्रत वीरवार यानि (13 अक्टूबर) आज रखा जा रहा है. इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत रखती हैं. इसके साथ ही पूजा-पाठ और अन्य अनुष्ठान करती हैं. नियम के अनुसार, करवा चौथ के दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं. इसके बाद वह दिनभर भूखी-प्यासी रहती हैं. वहीं रात को चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत को खोलती हैं. इस दिन महिलाएं पारंपरिक तरीके से सजती-संवरती, 16 श्रृंगार करती हैं और हाथों पर मेहंदी भी लगाती हैं. करवा चौथ पर आप इन मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर ट्राई कर सकती हैं. रंग चढ़ने के बाद ये डिजाइन बहुत सुंदर लगते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नाम वाली फ्लोरल मेहंदी डिजाइन : वैसे तो हर सुहागिन हथेली पर अपने पति का नाम लिखना चाहती हैं. वहीं कुंवारी लड़कियां होने वाले पति का नाम मेहंदी में लिखवाना पसंद करती हैं. आजकल इसका काफी ट्रेंड है. इसके साथ ही महिलाएं शादी की तिथि और कई तरह के मंत्र भी आजकल अपने हाथों में लिखवाना पसंद करती हैं. ये डिजाइन देखने में काफी अट्रैक्टिव और जरा हटकर लगती हैं. इनमें आप अपनी पसंद से पत्तियां और बेल वाला डिजाइन भी बनवा सकती हैं.
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन : अगर आप काम में बिजी है और कम समय में सिंपल डिजाइन की मेहंदी लगाना या लगवाना चाहती हैं, तो आप कुछ इस तरह का डिजाइन चुनाव कर सकती हैं. ये डिजाइन जितनी सिंपल लग रही है, रचने के बाद और उभरकर सामने आती हैं. अगर आप कुछ अलग हटकर लुक चाहती हैं तो इन मेहंदी डिजाइन पर एक नजर मार सकती हैं.
शेडेड डिजाइन : आजकल शेडेड मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड है. इस तरह की मेहंदी डिजाइन रचने के बाद हाथों में चार चांद लगा देती हैं. शेडेड मेहंदी डिजाइन को करवा चौथ पर अपने हथेली पर जरूर ट्राई कर सकती हैं. कमाल की बात यह है कि, ये डिजाइन देखने में कठिन लगती हैं, लेकिन अगर आपको थोड़ा बहुत भी मेहंदी लगाना आता है, तो यह डिजाइन बहुत आसानी से लगाई जा सकती है.
चैन स्टाइल मेहंदी डिजाइन : अगर आप स्टाइलिश डिजाइन चाहती हैं, तो इन मेहंदी पर गौर फरमा सकती हैं. इन दिनों यह मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं और लगने के बाद काफी सुंदर भी दिखाई पड़ती हैं. आप चाहें तो थोड़ा कस्टमाइज कर के मेहंदी के डिजाइन को खुद क्रिएट कर सकती हैं. इसमें आप मनपसंद डिजाइन को भी एड कर सकती हैं.
अरेबिक डिजाइन : ज्यादातर महिलाए मेहंदी के अरेबिक डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं. इसके पीछे की वजह है कि, इसमें समय कम लगता है और इसे लगाने का तरीका भी आसान है. काम से समय निकाल कर भी इस मेहंदी को आप आसानी से घर पर लगा सकती हैं. इसके लिए इस डिजाइन में बड़े फूल और पत्तियां होती हैं.
* ""'सरपंच प्रत्याशी का चुनावी पोस्टर: गांव में 3 एयरपोर्ट, मुफ्त दारू, फ्री मेकअप किट, 20 रुपए लीटर पेट्रोल...
* 'एक्सिडेंट के बाद पोल पर सांप की तरह लिपट गई Bullet, यकीन ना हो तो देखें लें VIDEO
* "पाकिस्तान से वायरल हुआ 'दिमाग का दही' कर देने वाला VIDEO, सड़कों के बीचोंबीच लगा दिए खंबे
देखें वीडियो- छेलो शो की स्क्रीनिंग में दीपिका ने दिए स्टाइलिश पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं