विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2017

Viral Video: इस अंग्रेजी गाने पर जितेंद्र-जया प्रदा के ठुमकों से इंटरनेट पर मचा तहलका!

Viral Video: इस अंग्रेजी गाने पर जितेंद्र-जया प्रदा के ठुमकों से इंटरनेट पर मचा तहलका!
यह वीडियो मवाली फिल्म के 'उई मा...' गाने का है.
  • जितेंद्र और जया पद्रा का स्पूफ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • मवाली फिल्म के 'उई मा...' गाने के वीडियो पर बनाया गया है स्पूफ
  • स्पूफ में एड शीरन के शेप ऑफ यू गाने पर ठुमके लगा रहे जितेंद्र-जया
नई दिल्ली: एड शीरन के शेप ऑफ यू गाना इस साल जनवरी में रिलीज हुआ था, लेकिन तब से अब तक इस पर कई स्पूफ वीडियो बन चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड के पुराने गानों के वीडियो और शेप ऑफ यू गाना को मिलाकर तैयार किए गए स्पूफ वीडियो वायरल भी हो रहे हैं. अब सिया के चिप थ्रील वीडियो वायरल हो रहे हैं. एड शीरन के गाने पर सलमान खान और गोविंदा के स्पूफ वीडियो आने के बाद चिप थ्रील ने भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध डांसर हीरो जितेंद्र का वीडियो तैयार किया है. वेटीफीड इंडिया के फेसबुक पेज से 7 अप्रैल को शेयर किया गया यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 10,731 लोग शेयर कर चुके हैं. वहीं 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
 
 
दरअसल, यह वीडियो मवाली फिल्म के 'उई मा...' गाने का है. इसमें जितेंद्र उस दौर की चर्चित अभिनेत्री जया प्रदा के साथ ठुमके लगा रहे हैं. वायरल हो रहे स्पूफ वीडियो में 'उई मा...' गाने के वीडियो पर जितेंद्र और जया प्रदा ठुमके लगा रही हैं. इस वीडियो को इतने अच्छे तरीके से एडिट किया गया है कि आप इसे देखकर पकड़ ही नहीं पाएंगे कि यह स्पूफ है.

मालूम हो कि 80 के दौर में जितेंद्र और जया प्रदा की जोड़ी का डांस लोगों के सिर चढ़कर बोलता था. जितेंद्र के कई डांस स्पेप पर सिनेमा हॉल में जोरदार तालियां बजती थीं. अब इस जोड़ी के डांस स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल होने से नई जेनरेशन के लोग भी इनसे रूबरू हो रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ed Sheeran, Spoof Video, Jeetendra, Ed Sheeran Shape Of You, Jaya Prada, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com