Mother last cooked meal: कभी-कभी लोग अपनों को खो देने के बाद भी उनको अपनी यादों में जिंदा रखने और उनकी मौजूदगी को हर पल महसूस करने के लिए हर नामुमकिन काम को भी कर गुजरते हैं, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते. ऐसा ही कुछ जापान की मिजुकी तकाराया और उनके पिता ने किया. मां के अचानक निधन के बाद उनके हाथों से बने आखिरी खाने को 5 साल तक फ्रीजर में सेफ रखा. एक फेमस टीवी शो की मदद से एक्सपर्ट्स और शेफ ने इस खाने को दोबारा तैयार किया, जिसे खाकर दोनों इमोशनल हो गए.
ये भी पढ़ें:-बेजुबां के दर्द को समझा, अस्पताल में जख्मी बेसहारा के पास खड़ा रहा बुजुर्ग, वीडियो देख आंखों से छलक जाएंगे आंसू
मां के प्यार की वो आखिरी निशानी (Japanese woman frozen meal)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिजुकी तकाराया की मां ने पूरे परिवार के लिए बड़े प्यार से बुता नो काकुनी नाम की डिश बनाई थी, लेकिन खाना बनने के कुछ ही घंटों बाद ब्रेन हैमरेज की वजह से उनका अचानक निधन हो गया. इस दर्दनाक हादसे ने पूरी फैमली को गहरे सदमे में डाल दिया. मां के जाने के बाद न तो बेटी में उस खाने को खाने की हिम्मत बची थी और न ही पिता का मन उसे फेंकने का हुआ. दोनों ने उस डिश को फ्रीजर में संभालकर रख दिया. उस दिन के बाद से जब भी फ्रीजर का दरवाजा खुलता, वो खाना मां के होने का अहसास कराता रहता.
शेफ का कमाल (Japanese daughter mother food)
5 साल का लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी मिजुकी और उनके पिता उस आखिरी निशानी यानि मां के हाथों से बने आखिरी खाने को खोना नहीं चाहते थे. आखिर में मिजुकी ने जापान के पॉपुलर टीवी शो 'तांतेई नाइट स्कूप' से मदद मांगी. शो के मेकर्स ने मदद के लिए यूनिवर्सिटी प्रोफेसर और पेशेवर शेफ को बुलाया. जांच में थोड़े बैक्टीरिया मिले, लेकिन एक्सपर्ट्स ने हाई हीट प्रेशर कुकिंग के जरिए खाने को वापस बनाकर तैयार कर दिया. जब पिता और बेटी के सामने मां के हाथों का वो खाना दोबारा सर्व किया गया, तो दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने कहा कि इसका स्वाद बिल्कुल मां के बनाए खाने जैसा ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं