Paid For A Window Seat, Got A Wall: फ्लाइट से सफर करते समय ज्यादातर लोग विंडो सीट ही पसंद करते हैं, क्योंकि सफर के दौरान आसमान में बादल और शहर के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं, जिससे यात्रा और भी ज्यादा खास बन जाती है. यूं तो हवाई जहाज में सफर करने वाले लोगों की अलग-अलग पसंद होती है, कोई सोते-सोते ही पूरा समय गुजार देता है, तो कोई आसमान में बादलों को निहारते हुए. यही वजह है कि, ज्यादातर लोग विंडो सीट पसंद करते हैं, जिसके लिए वो एक्स्ट्रा पैसे भी देते हैं. हालांकि, कई बार अजीब स्थिति भी पैदा हो जाती है, जैसा कि हाल ही में वायरल एक पोस्ट में देखने को मिल रही है. सोचिए क्या हो जब आप विंडो सीट के लिए अलग से पेमेंट करें और आपको विंडो के बदले दीवार मिले तो क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ.
खिड़की के बदले मिली दीवार (IndiGo viral post,)
हाल ही में IndiGo की एक फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री को विंडो सीट के लिए अलग से पेमेंट करने के बावजूद निराशा हाथ लगी. दरअसल, उसकी खिड़की वाली सीट में खिड़की ही नहीं थी. क्रिकेट कमेंटेटर प्रदीप मुथु ने अपने X हैंडल (@muthupradeep) पर अपनी सीट की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें खिड़की की जगह एक दीवार दिख रही है. बताया जा रहा है कि प्रदीप मुथु ने विंडो सीट के लिए अलग से पेमेंट किया था, फिर भी उन्हें एक दीवार के बगल में बैठाया गया. अपनी पोस्ट में एक तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "Dei @IndiGo6E I paid for a window seat..where is the window?" मतलब, "अरे @IndiGo6E, मैंने खिड़की वाली सीट के पैसे दिए.. खिड़की कहां है?"
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यहां देखें पोस्ट
Dei @IndiGo6E I paid for a window seat da.. where is the window 😁 #TravelParithabangal pic.twitter.com/Uk4qKXpQRk
— Pradeep Muthu (@muthupradeep) February 6, 2025
IndiGo का रिएक्शन (Window seat in flight)
उनके इस पोस्ट को अब तक 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 18 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. पोस्ट देख चुके एक यूजर ने सुझाव दिया कि, कुछ विमानों में उनकी बनावट के कारण खिड़की वाली सीटों में खिड़की नहीं होती. वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में सुझाव दिया कि, IndiGo को इन सीटों को "दीवार वाली सीट" कहना चाहिए, ताकि यात्रियों को गुमराह न किया जाए. दूसरे यूजर ने एयरलाइन की पारदर्शिता की कमी की आलोचना की. वहीं इस पूरे मामले पर IndiGo ने ट्वीट का जवाब देते हुए, मुथु से उनकी फ्लाइट की जानकारी डायरेक्ट मैसेज के जरिए साझा करने का अनुरोध किया है, ताकि वे आगे की सहायता कर सकें.
ये भी पढ़ें:-सूर्य को अकेले निगल सकता है ये ब्लैक होल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं