India First 3D Printed Villa Mesmerises Internet: भारत में तकनीक और वास्तुकला के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए, पुणे में देश का पहला 3D-प्रिंटेड विला तैयार किया गया है. इस अनोखे घर को कंटेंट क्रिएटर प्रियंम सरस्वत (Content creator Priyam Saraswat) ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया, जिससे सोशल मीडिया पर इस घर की चर्चा जोरों पर है. कंटेंट क्रिएटर प्रियंम सरस्वत ने हाल ही में भारत के पहले 3D-प्रिंटेड विला का वीडियो साझा किया, जिसे पुणे में बनाया गया है. इस अनोखे घर का निर्माण सिर्फ 4 महीनों में पूरा किया गया और इसकी शानदार तकनीक ने इंटरनेट यूजर्स को चकित कर दिया.
कैसे बना यह 3D प्रिंटेड घर? (3D-printed house India)
यह अनूठा विला Godrej Properties और Tvasta Engineering की साझेदारी में बना है. इस घर के निर्माण में स्पेशलाइज्ड कंक्रीट 3D प्रिंटर का इस्तेमाल किया गया, जो पूरे स्ट्रक्चर को परत-दर-परत बनाता है. वीडियो में प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया, "यह घर बनाया नहीं गया, बल्कि प्रिंट किया गया है. एक विशाल 3D प्रिंटर को जमीन पर सेट किया गया और उसी ने पूरे घर को डिजाइन के अनुसार प्रिंट किया."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
अद्भुत डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी (3d printed home in Pune)
2038 स्क्वायर फीट के इस विला में एक विशाल लिविंग एरिया और दो बेडरूम हैं. घर की बाहरी दीवारें डबल-लेयर्ड बनाई गई हैं, जिनमें होलो स्पेस रखा गया है ताकि पाइप, वायर और डक्ट आसानी से डाले जा सकें. इस 3D-प्रिंटेड विला का निर्माण सिर्फ 4 महीनों में पूरा हुआ, जबकि पारंपरिक घर बनाने में 1 साल से अधिक का समय लग सकता है. इसकी दीवारों में बेहतर इंसुलेशन दिया गया है, जिससे कम ऊर्जा खपत में ठंडा या गर्म तापमान बनाए रखा जा सकता है.
इंटरनेट यूजर्स ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया (Unique home)
इस इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए. एक यूजर ने लिखा, "यह तकनीक तो कमाल की है. मैंने पहले कभी ऐसा घर नहीं देखा."
दूसरे ने कहा, "वाह...लोग अब घर बनाने के कितने अनोखे तरीके खोज रहे हैं." तीसरे यूजर ने लिखा, "क्या सच में मशीन से पूरा घर बन सकता है? अविश्वसनीय."
क्या 3D प्रिंटिंग से भविष्य में घर बनाए जाएंगे? (viral architecture video)
3D प्रिंटिंग तकनीक ने तेजी से निर्माण, कम लागत और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा दिया है. भारत में इस नई तकनीक के अपनाए जाने से घरों का निर्माण तेज और अधिक पर्यावरण-अनुकूल हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं