World's Unluckiest Travellers : एक ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी ने दुनिया के सबसे बदकिस्मत यात्री 2024 (World's Unluckiest Traveller awards for 2024) के विजेताओं के नाम का ऐलान किया है. विजेताओं की यह लिस्ट यात्रियों के साथ उनके सफर और वेकेशन के दौरान हुए कई तरह के बुरे यात्रा अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है. वहीं, नॉर्थ अमेरिका से दुखद यात्रा का अनुभव करने वाले तकरीबन 500 लोगों ने इस कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. एक हफ्ते की वोटिंग के बाद आखिरकार विजेता के नाम का ऐलान किया गया. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं दुनिया का/की सबसे बदकिस्मत यात्री.
दुनिया की सबसे बदकिस्मत यात्री (World's Unluckiest Travellers)
बता दें, जूली एस ने दुनिया की सबसे बदकिस्मत यात्री होने का अवार्ड अपने नाम किया है. इस खिताब में जूली एस ने 10 हजार डॉलर की रकम जीती है. जूली ने इस कॉन्टेस्ट में अपनी यात्रा की खौफनाक स्टोरी 'बॉडीबैग टू स्काईडाइविंग' से हिस्सा लिया था. इस यात्रा में अपने वह अपने एक दोस्त सैम के साथ गई थीं. जूली की यात्रा की कहानी कुछ ऐसी थी कि उन्हें एक रात किसी दुर्घटना के कारण अपने दोस्त सैम को एक बॉडी बैग में ले जाना पड़ा था, हालांकि बाद में सब सही हो गया था, लेकिन इसके बाद उसे स्काईडाइविंग करने के लिए भी मजबूर किया गया. ऐसे में इंश्योरंस कंपनी को इनके सफर की कहानी में दम लगा और इन्हें विजेता घोषित किया.
दुनिया की दूसरी सबसे बदकिस्मत यात्री ( World's Unluckiest Travellers Winners 2024)
इस गेम की रनर-अप जेनिफर जी हैं, जिन्होंने अपनी यात्रा MexixNO में किडनी फेलियर के इलाज और डायलिसिस शुरू करने से पहले यात्रा करने के फैसले के बारे में बताया है. उन्होंने अपने मेक्सिको वेकेशन के बारे में बताया, जहां विस्कॉन्सिन की सर्दी से बचने के लिए उन्हें एक बाथटब में सोना पड़ा था, क्योंकि वहां कमरा फफूंदयुक्त और खटमल-संक्रमित था और पीने के लिए पानी भी नहीं था. अपनी इस बदकिस्मत यात्रा से जेनिफर ने 5 डॉलर जीते हैं.

दुनिया की तीसरी सबसे बदकिस्मत यात्री (World's Unluckiest Travellers's Stories)
वहीं, दुनिया की तीसरी सबसे बदकिस्मत यात्री की कहानी का शीर्षक 'डोन्ट लुक अप वाइल वॉकिंग' है. इस यात्री ने सेंट मार्टिन स्थित माहो बीच के सफर की दुखदाई कहानी सुनाई है. कॉन्टेस्ट के तीसरे विनर को 3 हजार डॉलर की ईनामी राशि मिली है. चौथे विनर की बात करें तो इसमें उसकी कहानी 'ए ट्रिप देट टुक मैनी ईयर्स ऑफ माई लाइफ' है, जिसमें एक मां और उसके प्री-टीन बच्चे की साउथ इटली की पहली यात्रा की कहानी है. इसमें बच्चे को इंफेक्शन होने के चलते अल्ट्रासाउंड के लिए सात दिनों तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. इस विजेता को 1900 डॉलर की रकम का विक्टोरिनॉक्स सामान का एक सेट मिला है. एक वेब पोर्टल की मानें तो, चौथी विजेता एना एफ को इस कॉन्टेस्ट में 1082 वोट मिले.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं