विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2025

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का KBC स्टाइल Ad हुआ वायरल, मार्केटिंग प्रोफेशनल्स ने बांधे तारीफों के पुल

Viral Ad: सोशल मीडिया पर इन दिनों गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का एक अनोखा विज्ञापन धमाल मचा रहा है, जिसे एक ऑटो-रिक्शा के पीछे लगाया गया है.

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का KBC स्टाइल Ad हुआ वायरल, मार्केटिंग प्रोफेशनल्स ने बांधे तारीफों के पुल
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का KBC स्टाइल एड हुआ वायरल

KBC Style AD On Auto: इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीब है. यहां कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही एड लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. दरअसल, इन दिनों गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Polic) का एक अनोखा विज्ञापन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. यह विज्ञापन 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati (KBC)) स्टाइल में डिज़ाइन किया गया है और इसे एक ऑटो-रिक्शा (auto-rickshaw) के पीछे लगाया गया है. इसकी क्रिएटिविटी ने न सिर्फ आम लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि मार्केटिंग प्रोफेशनल्स ने भी इसे खूब सराहा. 

विज्ञापन में एक सवाल पूछा गया है:- बेवजह हॉर्न बजाने से क्या होगा? (Bewajah horn bajane se kya hoga)

  • A) गाड़ी उड़ने लगती है.  
  • B) बत्ती हरी हो जाती है.
  • C) ट्रैफिक गायब हो जाता है.  
  • D) नॉइज़ पॉल्यूशन होता है.  

इस सवाल का सही जवाब भले ही सबको पता हो, लेकिन इसका हास्यपूर्ण अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 

यहां देखें पोस्ट

मार्केटिंग प्रोफेशनल्स का मिला सपोर्ट (auto-rickshaw viral ad)

फरीदाबाद की मार्केटिंग प्रोफेशनल ऋचा अरोड़ा ने इस विज्ञापन की फोटो लिंक्डइन पर शेयर की और इसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, "इस कॉपीराइटर ने हम सभी मार्केटर्स को शानदार तरीके से रोस्ट कर दिया. यह विज्ञापन छोटा, ज़रूरी और बिल्कुल परफेक्ट है. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के कॉपीराइटर को सलाम." ऋचा की पोस्ट के बाद इस विज्ञापन पर खूब चर्चा शुरू हो गई. कई यूजर्स ने अपने अनुभव शेयर किए और बताया कि गुरुग्राम में इस तरह के क्रिएटिव ऐड्स अक्सर देखने को मिलते रहते हैं.

गुरुग्राम में क्रिएटिव ऐड्स की भरमार (Gurugram Traffic Police advertisement)

एक यूजर ने लिखा, "गुरुग्राम में ऐसे क्रिएटिव विज्ञापन बहुत देखे हैं. यहां हर कोई एक-दूसरे को आउटशाइन करने की होड़ में लगा रहता है. एक बार मैंने एक पीजी का एड देखा था, जिसे देखकर लगा कि इसे बनाने वाले अपने ऑडियंस को बहुत अच्छे से समझते हैं." वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "हमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे ही ह्यूमर की जरूरत है."

ऑटो-रिक्शा बना पब्लिसिटी का नया हथियार (viral advertisement)

आज के समय में मार्केटिंग के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स या महंगे विज्ञापन जरूरी नहीं हैं. कभी-कभी एक सिंपल और मज़ेदार विज्ञापन भी लोगों का ध्यान खींच सकता है. ऑटो-रिक्शा पर लगाए गए विज्ञापन तेजी से लोगों तक पहुंचते हैं और कई बार सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का यह विज्ञापन भी इसकी एक शानदार मिसाल है.  

ये भी पढ़ें:-बिल्ली ने खा ली अपनी ही मालकिन की नौकरी

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC Style AD On Auto, Gurugram Traffic Police, KBC Style Ad Viral, Kaun Banega Crorepati, Gurugram Traffic Police Advertisement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com