विज्ञापन

6 साल की उम्र में भीख मांगने वाले ने जीता 'India's Got Latent', पर समय रैना ने दे दिया धोखा, एपिसोड नहीं हुआ रिलीज तो फूट-फूटकर रोया

कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर चर्चा में है. इस बार शो के एक कंटेस्टेंट सुभाष अहिरवार ने भावुक होकर समय रैना से खास अपील की है.

6 साल की उम्र में भीख मांगने वाले ने जीता 'India's Got Latent', पर समय रैना ने दे दिया धोखा, एपिसोड नहीं हुआ रिलीज तो फूट-फूटकर रोया
6 साल की उम्र में भीख मांगने वाले ने जीता 'India's Got Latent'
NDTV

कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर चर्चा में है. इस बार शो के एक कंटेस्टेंट सुभाष अहिरवार ने भावुक होकर समय रैना से खास अपील की है. सुभाष ने शो से जुड़े अपने अनुभव और एपिसोड रिलीज न होने को लेकर निराशा जाहिर की है. उन्होंने समय रैना से गुजारिश की है कि उनके एपिसोड को दर्शकों के सामने लाया जाए. सुभाष अहिरवार का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

'मैं शो का विनर हूं, लेकिन मेरा एपिसोड नहीं आया'

सुभाष अहिरवार ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने शो में शानदार परफॉर्म किया था. उनके मुताबिक, जजों ने उन्हें 10 में से 10 नंबर दिए थे. उन्होंने खुद को भी पूरे नंबर दिए थे. सुभाष ने यह भी दावा किया कि उन्हें शो जीतने पर एक लाख रुपये, एक मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये का फूड वाउचर मिला था.

हालांकि, सुभाष का कहना है कि इन इनामों से ज्यादा उनके लिए अपनी परफॉर्मेंस को लोगों तक पहुंचाना मायने रखता था. वह चाहते थे कि दर्शक उनकी मेहनत और टैलेंट को देखें. उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि जिस चीज की उन्हें सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वही पूरी नहीं हुई.

बचपन में मांगी भीख, मजदूरी की और बेचा खून

वीडियो में सुभाष ने अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि उनका बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा है. महज 6-7 साल की उम्र में उन्हें भीख मांगनी पड़ी थी. इसके बाद 9 साल की उम्र में उन्होंने ढाबे पर काम करना शुरू कर दिया.

सुभाष ने बताया कि 12 साल की उम्र में वह सिर पर बर्तन रखकर सब्जियां बेचते थे. 15 साल की उम्र में उन्होंने मजदूरी करनी शुरू कर दी थी. वह पांच मंजिल तक 50 किलो सीमेंट की बोरियां लेकर जाते थे. इसके बाद उन्होंने गार्ड की नौकरी भी की.

इतना ही नहीं, सुभाष ने बताया कि उन्होंने ढाबे पर काम करते हुए थिएटर करना जारी रखा. करीब सात साल तक थिएटर से जुड़े रहने के बाद भी उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. ग्रेजुएट होने के बावजूद उन्होंने बाथरूम साफ करने का काम किया. उन्होंने मुंबई में डिलीवरी बॉय के तौर पर भी काम किया. अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उन्होंने खून तक बेचा.

समय रैना से बोले- किसी के सपनों के साथ मत खेलिए

सुभाष ने वीडियो में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में मिलने वाला मौका उनकी जिंदगी बदल सकता है. उन्हें उम्मीद थी कि शो में जीतने के बाद उन्हें पहचान मिलेगी और लोग उनके टैलेंट को जानेंगे. लेकिन एपिसोड रिलीज नहीं होने से वह बेहद निराश हैं.

उन्होंने भावुक होकर समय रैना से कहा कि वह अब हार चुके हैं. सुभाष ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे जीती हुई बाजी हार गए हों. इसके बाद उन्होंने समय से अपील की कि किसी के सपनों के साथ इस तरह नहीं खेलना चाहिए और उनका एपिसोड रिलीज किया जाना चाहिए.

सुभाष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग उनके संघर्ष की कहानी सुनकर भावुक हो रहे हैं और समय रैना से इस मामले पर जवाब देने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, खबर लिखे जाने तक समय रैना या शो की टीम की तरफ से सुभाष की इस अपील पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samay Raina, Indias Got Latent, Samay Raina India Got Latent, Samay Raina About, Indias Got Latent 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com