विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

बच्चों की शादी से 10 दिन पहले ही दूल्हे के पिता के साथ भागी दुल्हन की मां...

दूल्हे का पिता कटारगाम इलाके में अपने घर से गायब हुए. वहीं दूसरी ओर दुल्हन की मां नवसारी से लापता हुईं. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों एक साथ ही भागे हैं और इस वजह से उनके परिजन काफी शर्मिदा हैं.

Also Read in
बच्चों की शादी से 10 दिन पहले ही दूल्हे के पिता के साथ भागी दुल्हन की मां...
प्रतीकात्मक तस्वीर
सूरत:

गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले ही दूल्हे के पिता, दुल्हन की मां के साथ भाग गए. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां एक दूसरे को अपने कॉलेज के दिनों से जानते हैं और अपने बच्चों की शादी से लगभग एक महीने पहले दोनों साथ में भाग गए. जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी फरवरी में होने वाली थी, लेकिन 48 साल के दूल्हे के पिता और 46 साल की दुल्हन की मां शादी से 10 दिन पहले ही गायब हो गए. 

यह भी पढ़ें: बेटी की शादी कराने के बाद सास को हुआ दामाद से प्यार, एक साल बाद ही दिया बच्चे को जन्म

एक ओर जहां दूल्हे का पिता कटारगाम इलाके में अपने घर से गायब हुआ. वहीं दूसरी ओर दुल्हन की मां नवसारी से लापता हुई. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों एक साथ ही भागे हैं और इस वजह से उनके परिजन काफी शर्मिदा हैं. दोनों परिवारों ने पुलिस स्टेशन में मिसिंग रिपोर्ट दाखिल कर दी है. पिछले साल हुई सगाई के बाद से ही दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी की तैयारी कर रहे थे. हालांकि, अचानक दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां के भाग जाने के कारण दोनों परिवार काफी हैरान हैं. 

दूल्हे के पिता का टेक्सटाइल का कारोबार है और वह 10 जनवरी से गायब है. दूल्हे के पिता अमरेली में एक राजनीति पार्टी के सदस्य भी हैं. वह दुल्हन की मां को कॉलेज के दिनों से जानते हैं. उस वक्त दोनों कटारगाम में एक दूसरे के पड़ोसी थे और काफी अच्छे दोस्त भी थे. दोनों के कुछ करीबी दोस्तों ने बताया कि वो दोनों पहले भी रिलेशनशिप में थे. हालांकि, दुल्हन की मां की शादी उसके वर्तमान पति से हो गई, जो नवसारी में रहता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Surat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com