Dulha Dulhan Ka Stunt Video: पहले शादियों में बाराती-घराती चौंकाने वाले काम करते थे और दूल्हा-दुल्हन चुपचाप देखते रहते थे, लेकिन अब इसके उलट कुछ और ही नजारा देखने को मिलता है, क्योंकि अब शादियों में वेडिंग कपल अलग-अलग कारनामे कर रहे हैं. अब शादियां पहले की तरह सिंपल तरीके से नहीं, बल्कि दिखावे वाली शान-ओ-शौकत से हो रही हैं. सोशल मीडिया पर भी आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे में रील बनाने के दौर में इस वेडिंग कपल ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सारी हदें पार कर दी हैं. हाल ही में दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही ऊटपटांग वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखने के बाद कोई भी दंग रह जाएगा.
क्या है वीडियो में खास? (Groom hurling sword on the car)
दरअसल, यह वीडियो मध्यप्रदेश के खूबसूरत शहर ग्वालियर से वायरल हो रहा है, जहां अंधेरी रात में बीच सड़क पर दूल्हा-दुल्हन एक सफेद रंग की कार पर चढ़कर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा कार पर खड़ा होकर हवा में तलवार लहरा रहा है, जबकि दुल्हन बनी 'पापा की परी' कार के बोनट पर बैठकर अपने लटके-झटके दिखा रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन के मुताबिक यह मामला ग्वालियर के पड़ाव इलाके के फ्लाईओवर का है, जहां से वेडिंग कपल का यह हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वेडिंग कपल की हो रही थू-थू (Wedding Couple Viral Video)
वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा है, ग्वालियर में नवविवाहित जोड़े का खतरनाक जश्न, दुल्हन कार के बोनट पर थिरकते और दूल्हा कार की छत पर तलवार लहराते आया नज़र…ग्वालियर के पड़ाव इलाके के नए ओवर ब्रिज पर नवविवाहित जोड़े का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दुल्हन कार के बोनट पर नृत्य करती दिख रही है, जबकि दूल्हा कार की छत पर तलवार लहराते हुए नजर आ रहा है. ये 12 सेकंड का वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंच चुका है और यातायात पुलिस ने कार की नंबर प्लेट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
लोगों ने सुनाई खरी खोटी (Bride-Groom Viral Video)
वायरल हो रहे इस वीडियो को देख चुके एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'जब लड़का और लड़की दोनों ही छपरी हो. अब थाने में इनका जोरदार स्वागत होगा'. दूसरे ने लिखा है, 'ऐसा लगता है कि शादी करने का मकसद यह रील बनाना ही था'. अब पुलिस इनकी खातिरदारी करेगी'. एक ने लिखा है, 'ट्रैफिक के नियम तोड़ने के साथ-साथ इन्होंने शादी जैसे पवित्र बंधन को भी मजाक बनाकर रख दिया है.' अब इस वेडिंग कपल की उनकी हरकत के चलते खूब थू-थू हो रही है.
ये भी पढ़ें:- गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं