विज्ञापन

VIDEO: ऑफिस में दिखी इंजीनियर्स की धांसू क्रिएटिविटी, फूलों की रंगोली में अचानक हिलने लगीं आंखें

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे लोग बार-बार लूप में देखने को मजबूर हो गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऑफिस में फेस्टिवल सेलिब्रेशन में इंजीनियर्स ने अपनी क्रिएटिविटी से ऐसी रंगोली (पूक्कलम) बनाई, जिसकी मटकती आंखें देखकर सब हैरान रह गए.

VIDEO: ऑफिस में दिखी इंजीनियर्स की धांसू क्रिएटिविटी, फूलों की रंगोली में अचानक हिलने लगीं आंखें
जब इंजीनियर्स ने बनाया पूक्कलम, मटकती आंखों ने रंगोली में फूंक दी जान
Photo Source:mostly.scrolling

Office Celebration Rangoli Video: त्योहारों के दिनों में ऑफिस का माहौल वैसे ही खुशनुमा रहता है. ऐसे में कई बार कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं, जो हैरान करने के साथ-साथ दिल भी जीत लेती हैं. कुछ ऐसा ही नजारा इस वायरल वीडियो में भी देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऑफिस हर तरह जश्न का माहौल है और हर टीम ट्रेडिशनल अंदाज में फूलों की रंगोली बनाने में जुटी हुई है. ऐसे में जब सर्विस टीम के इंजीनियर्स को रंगोली बनाने का जिम्मा मिला, तो भला वे कुछ अलग किए बिना कैसे रहते. उन्होंने फूलों से कथकली या महर्षि शैली का एक बेहद खूबसूरत मुखौटा तैयार किया, पर असली ट्विस्ट तो इसकी आंखों में था. देखें वायरल वीडियो.

ये भी पढ़ें:-बेंगलुरु या गुड़गांव, कहां है असली मजा? दोनों जगह रह चुके शख्स की बात सुनकर सोच में पड़ जाएंगे आप

रंगोली की आंखें देख हैरान रह गए लोग (Moving Eye Flower Carpet)

ऑफिस में फूलों की ट्रेडिशनल रंगोली यानी पूक्कलम बनाई जा रही थी, तभी सर्विस टीम के इंजीनियर्स ने अपनी कला में थोड़ा टेक और क्रिएटिव तड़का लगा दिया. फूलों से बने चेहरे पर मटकती आंखें लगाकर इसे 'पूकी पूक्कलम' नाम दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. जैसे ही लोग इस सुंदर पूक्कलम (रंगोली) को देखने पास आए, उसकी आंखें अचानक से दाएं-बायें मटकने लगीं. पहली नजर में देखकर कोई भी हैरान रह जाए कि, आखिर फूलों के बीच ये घूरती आंखें कैसे हिल रही हैं. इस क्रिएटिव आर्ट के पास एक छोटा सा बोर्ड भी लगाया गया था, जिस पर लिखा था 'Pookie Pookkalam' और नीचे लिखा था 'Service Team'.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंजीनियर्स की ये आर्ट (Viral Video Wins Hearts On Social Media)

इंजीनियर्स का ये अनोखा अंदाज ऑफिस के बाकी लोगों को इतना पसंद आया कि, लोग अपनी हंसी और तारीफ दोनों को ही नहीं रोक पाए. मोबाइल से बने इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे कलिग्स हंसते हुए इस अनोखे पूक्कलम की तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर आते ही ये वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और हर कोई इंजीनियर्स की इस सोच और हुनर की दाद दे रहा है.

ये भी पढ़ें:-'भारत का हेल्थ सिस्टम ज्यादा बेहतर है' विदेश में बच्चे के इलाज को तरसी भारतीय मां, देखें न्यूजीलैंड के हेल्थ सिस्टम का हाल!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pookkalam, Onam, Office, Pookie, Rangoli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com