शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और घर-घर में देवी की पूजा हो रही है. लोग अपने घरों में कलश स्थापना कर देवी की पूजा करते हैं और फिर अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पिता अपने बच्ची का कन्या पूजन कर रहे हैं. प्यारी सी बच्ची के हाव भाव और पिता की श्रद्धा का अनोखा संगम देख सोशल मीडिया पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं.
बाप-बेटी का अनोखा रिश्ता
जिंदगी गुलजार है नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में दो-तीन साल की एक प्यारी सी बच्ची साड़ी पहने सामने पीढ़े पर बैठी है और उसके पिता कन्या पूजन कर रहे हैं. पिता अपने हाथों से देवी स्वरूप इस बालिका के पैरों में महावर, मेहंदी और टीका लगाते हैं, इसके बाद आरती करते हैं. आखिर में पिता दंडवत होकर उसे प्रणाम करते हैं और बच्ची सिर पर हाथ रख कर उन्हें आशीर्वाद देती है. बच्ची की स्माइल और उसका अंदाज देख लोग कायल हो गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
लोगों ने लुटाया प्यार
वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है और 45 हजार से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं. यूजर्स कमेंट कर बच्ची की इस क्यूटनेस के कायल हुए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वो स्माइल, दुनिया में सबसे प्यारी है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पिता के लिए बेटी से अनमोल तोहफा कोई नहीं होता.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'घर की लक्ष्मी..बेटी.'
ये भी देखेंः- पीठ पर ऑटो चढ़ाकर लड़की ने लगाए पुश-अप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं