विज्ञापन

नवमी पर कन्याओं को क्या दें? जानें कंजक पूजा में कौन-सी चीजें दान करना शुभ होता है

नवमी पर कन्या पूजन यानी कंजक में लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार कन्याओं को कुछ चीजें दान करते हैं. यहां जानिए नवमी पर कन्याओं को कौन-सी चीजें दान करना शुभ माना जाता है?

नवमी पर कन्याओं को क्या दें? जानें कंजक पूजा में कौन-सी चीजें दान करना शुभ होता है
कन्याओं को कौन-सी चीजें दान करें
file photo

नवरात्रि चल रहे हैं और हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के एक विशेष रूप की आराधना की जाती है. नवरात्रि की नवमी में सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है. नवरात्रि नवमी तिथि के मौके पर कन्या पूजन किया जाता है. कंजक में लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार कन्याओं को कुछ चीजें दान करते हैं. कोई कन्याओं को टिफिन देता है, कोई पढ़ाई का सामान तो कोई अन्य खाने-पीने की चीजें दान करता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं नवमी पर कन्याओं को कौन-सी चीजें दान करना शुभ माना जाता है?

कन्या पूजन कब है?

शारदीय नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन यानी कंजक सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगाा. नवमी के दिन सबसे पहले माता रानी की पूजा और हवन कियाा जाता है. इसके बाद हलवा, पूरी, चने और फल आदि प्रसाद से मां दूर्गा को भोग लगाया जाता है. इसके बाद कंजक पूजा की जाती है. इस दौरान लोग कन्याओं को अपने अनुसार तरह-तरह के गिफ्ट आदि दान करते हैं. 

कन्याओं को कौन-सी चीजें दान करनी चाहिए?

लाल-पीले कपड़े- मां दूर्गा को लाल रंग अच्छा लगाता है. इस लिए लाल और पीले रंग को शुभ मानाा जाता है. नवमी में आप कन्याओं को लाल या पीले रंग की चुनरी दान कर सकते हैं. इसके अलावा लाल रंग के कपड़े भी दे सकते हैं. यह सम्मान और मंगल का प्रतीक माना जाता है.

फल और मिठाई- कन्या पूजन में कंजकों को केला, सेब, अनार जैसे फल और मिठाई दी जाती है. इसे पुण्यदायक माना जाता है. अगर, आप नवमी पर कंजक पूजा कर रहे हैं तो आप कन्याओं को फल और मिठााई दे सकते हैं. 

श्रृंगार का सामान- नवरात्रि में माता रानी को श्रृंगार चढ़ाया जाता है. जैसे बिंदी, चूड़ियां, कंघी, रिबन, मेहंदी और छोटी-छोटी सजावटी चीजें. कन्याओं के ये सभी चीजें बहुत पसंद आती हैं. आप भी कन्याओं को श्रृंगार का सामान दे सकते हैं.

स्टेशनरी की चीजें- कन्या पूजन के दौरान आप कन्याओं को स्टेशनरी की चीजें दे सकते हैं. जैसे- कॉपी, पेन, पेंसिल, रंग और किताबें आदि. जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और ये ज्ञान और शिक्षा से जुड़ा दान माना जाता है.

यह भी पढ़ें:- नवरात्रि व्रत का पारण कब, कहां और कैसे करें?  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navrati, Kanya Pujan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com