विज्ञापन

28-29 की उम्र में बेंगलुरु में खरीदा अपना घर! ‘जीरो से शुरू’ करने वाले कपल की कहानी कर देगी इमोशनल

बेंगलुरु के एक युवा कपल ने 28-29 की उम्र में बिना किसी अनुभव के अपना पहला घर खरीदा. 18 महीनों की मेहनत, डर, संघर्ष और फैमिली सपोर्ट के साथ पूरा हुआ यह सफर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है.

28-29 की उम्र में बेंगलुरु में खरीदा अपना घर! ‘जीरो से शुरू’ करने वाले कपल की कहानी कर देगी इमोशनल
ना अनुभव, ना गाइडेंस… फिर भी बना लिया अपना घर, बेंगलुरु कपल की जर्नी वायरल

आज के समय में बड़े शहरों में घर खरीदना किसी सपने से कम नहीं है. खासकर जब उम्र कम हो और अनुभव भी न के बराबर हो. लेकिन, बेंगलुरु के एक कपल ने इस मुश्किल को हिम्मत और मेहनत से पार कर दिखाया. उनकी कहानी अब सोशल मीडिया पर लोगों को उम्मीद और प्रेरणा दे रही है.

बिना अनुभव के शुरू की घर खरीदने की यात्रा

बेंगलुरु के रहने वाले कपल ने हाल ही में अपना पहला घर खरीदा और अपनी पूरी जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में Zenith Roy Chakraborty ने बताया, कि करीब 18 महीने पहले उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया, एक प्राइम लोकेशन पर घर खरीदने का.

उन्होंने कहा, कि उस समय उन्हें रियल एस्टेट के बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी. घर भी अंडर-कंस्ट्रक्शन था, जिससे अनिश्चितता और डर दोनों थे. उन्होंने बताया, हमें कुछ नहीं पता था, ना कोई अनुभव था, ना कोई गाइडेंस. लेकिन हमने पढ़ा, रिसर्च किया और धीरे-धीरे सब सीखा. 

देखें Video:

डर, संघर्ष और फैमिली का साथ

घर खरीदने की इस यात्रा में कपल को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कई रातें ऐसी थीं जब उन्हें नींद नहीं आती थी और कई बार उन्होंने अपने फैसले पर सवाल भी उठाए. लेकिन, इस दौरान उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा. उन्होंने बताया कि यही सपोर्ट उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना. Zenith ने कहा, कई बार चीजें बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ीं, लेकिन हर ईंट के साथ हमारा सपना भी बनता गया. 

यह सिर्फ घर नहीं, हमारी कहानी है...

Zenith ने अपने पोस्ट में इस घर को सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि अपनी पूरी जर्नी का हिस्सा बताया. उन्होंने लिखा, यह सिर्फ एक घर नहीं है, यह हमारी कहानी है. अंडर-कंस्ट्रक्शन से लेकर पूरा होने तक का सफर. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही यह घर दूसरों के लिए छोटा लगे, लेकिन उनके लिए यह सब कुछ है.

लोगों ने कहा- आपकी कहानी से मिलती है हिम्मत

कपल की यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. कई लोगों ने इसे रिलेटेबल बताया, खासकर उन लोगों ने जो बड़े शहरों में घर खरीदने का सपना देखते हैं. एक यूजर ने लिखा, आपकी कहानी बहुत लोगों को हिम्मत देती है. वहीं दूसरे ने कहा, जीरो से शुरू करके यहां तक पहुंचना सच में प्रेरणादायक है. कई लोगों ने इस बात पर भी जोर दिया कि हर घर के पीछे एक भावनात्मक कहानी होती है, जिसे अक्सर लोग नहीं देख पाते.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर बच्ची का सैल्यूट वायरल! CISF जवान के लिए दिखाया ऐसा सम्मान कि देखकर भावुक हुए लोग

भारत घूमने आई विदेशी महिला हुई हैरान! यहां के बारे में बताईं ऐसी 10 बातें जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी

अंतिम संस्कार में बुलवाई डांसर! आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए परिवार ने किया अजीब कारनामा, Video देख लोग हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Home In Bengaluru, Real Estate In Bengaluru, How To Buy New Home In Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com