Coaching Me Ladai Ka Video: इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीब है, यहां कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. हाल ही में एक ऐसा ही वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कोचिंग सेंटर कुश्ती का अखाड़ा बनता नजर आ रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दो छात्रों के बीच जबरदस्त लड़ाई होती देखी जा सकती है. यूं तो कोचिंग-स्कूल छात्रों की पढ़ाई के लिए होते है, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में कोचिंग सेंटर अखाड़े में तब्दील होता नजर आ रहा है. इन दिनों कोचिंग सेंटर में हुई दो स्टूडेंट्स के बीच की इस भयंकर लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर चप्पल और लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं.
कोचिंग सेंटर में हुई भंयकर लड़ाई (Boys Coaching Fight Video)
वीडियो में बच्चे बुरी तरह लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे देखते ही देखते कोचिंग सेंटर कुश्ती के मैदान में बदल गया. वीडियो में आगे दोनों लड़के एक-दूसरे पर थप्पड़ और चप्पलों से अटैक करते नजर आ रहे हैं और बाकी बच्चे उन्हें देखकर मौज लेते दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़ाई रोकने की जगह अन्य बच्चे वीडियो रिकॉर्ड करने में बिजी हैं. ये लड़ाई उस वक्त शुरू हुई जब दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर तनातनी बढ़ गई. इसके बाद माहौल इतना गरमा गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ छोड़ दिया. लड़ाई की शुरुआत चप्पलों के वार से हुई, जो कि ना केवल हास्यास्पद थी, बल्कि लोगों के लिए चौंकाने वाली भी थी. अन्य छात्रों ने भी इस लड़ाई में अपना योगदान देने की कोशिश की, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
Chappal-Kalesh b/w Two Bois inside Coaching Institute
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 4, 2024
pic.twitter.com/CP2ksyv6WF
लड़कों के बीच जमकर चले चप्पल और थप्पड़ (Classroom Fight Video)
वीडियो में स्पष्ट है कि लड़ाई कितनी भयंकर और उग्र थी. कोचिंग सेंटर का माहौल एक कुश्ती के अखाड़े में बदल गया था, जहां दोनों लड़के अपने मन की भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार रही हैं. कई लोगों ने इसे हास्यपूर्ण तरीके से लिया, जबकि कुछ ने इसे नकारात्मकता के रूप में देखा. कुछ यूजर्स ने इस पर मजाक करते हुए कहा कि, 'कोचिंग सेंटर में अब कुश्ती की भी क्लासेज शुरू करनी चाहिए.'
लड़ाई का वीडियो वायरल (Fight Viral Video)
लगभग 24 सेकंड के इस वीडियो को X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है 'कोचिंग इंस्टीट्यूट के अंदर 2 लड़कों के बीच हुआ चप्पल-कलेश.' अब तक 3 लाख 50 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'भाई यार कोचिंग इंस्टीट्यूट में सिलेबस के साथ 'एक्शन सीन' भी चल रहे हैं. अब तो एडमिशन फीस के साथ पॉपकॉर्न भी लेना पड़ेगा.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'गलत, बात है इतने महंगे कोचिंग में कम से कम जूते पहन कर तो लड़ना बनता ही था.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'चप्पल का बिल्कुल सही उपयोग हो रहा है, लगता है भाई की मम्मी ने भी यहीं से कोचिंग ली होगी.' चौथे यूजर ने लिखा, 'पढ़ाई के अलावा यहां सब कुछ देखने को मिल रहा है.'
ये भी देखें:- बाघ की सवारी करता कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं