चीन में एक किशोर इंटरनेट की अपनी लत से इतना तंग आ गया कि उसने इससे मुक्ति पाने के लिए छुरे से अपना बायां हाथ काटकर अलग कर दिया।
जियांगसू प्रांत के नांतोंग निवासी एवं हाईस्कूल का छात्र शियाओ वांग (परिवर्तित नाम) डॉक्टरों द्वारा सफलतापूर्वक उसका हाथ जोड़े जाने के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उसने रविवार को एक बस स्टॉप के पास पत्थर की एक बेंच पर हाथ रखकर छुरे के वार से इसे अलग कर दिया था। 'ग्लोबल टाइम्स' की खबर के अनुसार इसके बाद वह एक कैब से नांतोंग यूनिवर्सिटी से संबद्ध अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ को जोड़ने के लिए 10 घंटे तक इमरजैंसी सर्जरी की।
डॉक्टरों ने कहा है कि यह पता चलने में एक हफ्ते का समय लगेगा कि हाथ को बचाया जा सकेगा या नहीं। शियाओ द्वारा अंजाम दी गई इस घटना के बारे में तब पता चला, जब कैब चालक ने पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने उसके माता-पिता और टीचरों को इसकी जानकारी दी। उसके एक टीचर ने उसके हवाले से कहा कि उसने इंटरनेट की अपनी लत छुड़ाने के लिए हाथ काटने की घटना को अंजाम दिया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं