Chinese teen sold mother jewellery: चीन (China) से एक चौंकाने वाली खबर (shocking incident) सामने आई है, जहां एक टीनेजर लड़की ने अपनी मां के करोड़ों रुपये के गहने चुराकर (teenage girl stole her mother's jewellery) उन्हें मात्र 700 रुपये में बेच दिए, ताकि वह लिप स्टड्स और इयररिंग्स खरीद सके. बताया जा रहा है कि, लड़की के मां के गहने 10 लाख युआन (लगभग 1.2 करोड़ रुपये) के थे, जिसे उसने सिर्फ 60 युआन (करीब ₹700) में बेच दिए. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
मां को लगा बड़ा झटका, पुलिस ने की कार्रवाई (Teen gils buys lip stud after selling mother jewellery)
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (South China Morning Post) की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शंघाई के वानली इलाके की है. लड़की की मां वांग (Wang) को तब बड़ा झटका लगा जब उन्होंने अपनी ज्वेलरी गायब पाई. जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि उनकी बेटी ली (Li) ने इन गहनों को बेच दिया है. ली ने अपनी मां के कीमती जेड कंगन, हार और अन्य बेशकीमती गहनों को एक जेड रिसाइक्लिंग शॉप में मात्र 60 युआन में बेच दिया, क्योंकि उसे लगा कि ये नकली हैं. जब मां ने बेटी से इसका कारण पूछा तो जवाब सुनकर वह दंग रह गई. ली ने बताया, "मैंने किसी को लिप स्टड (lip studs) पहने देखा और वह बहुत अच्छा लग रहा था. मुझे भी लेना था, इसलिए मैंने मां के गहने बेच दिए."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
करोड़ों के गहने सिर्फ 700 में बेचने की वजह बनी लिप स्टड और इयररिंग्स (teen sold mother jewellery in china)
ली के मुताबिक, लिप स्टड की कीमत सिर्फ 30 युआन थी और ज्वेलरी शॉप वाले ने उसे 30 युआन में एक जोड़ी इयररिंग्स भी ऑफर कर दी, जिससे कुल मिलाकर 60 युआन (₹700) का खर्च हुआ. मां ने तुरंत यह मामला वानली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी की दुकान से गहनों को बरामद कर लिया और उन्हें वांग को वापस लौटा दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस (Chinese girl sells jade jewelry)
यह घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और लोगों के मजेदार रिएक्शंस भी सामने आए. कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "इतनी मासूमियत भी खतरनाक हो सकती है." वहीं, कुछ लोगों ने इसे माता-पिता के लिए एक सीख बताया कि बच्चों को सही तरीके से महंगी चीजों की पहचान करानी चाहिए. यह मामला माता-पिता और बच्चों दोनों के लिए एक बड़ी सीख है. बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि वे बिना सोचे-समझे कोई भी चीज न बेचें और अपने घर की बेशकीमती वस्तुओं की पहचान करना सीखें. वहीं, माता-पिता को भी चाहिए कि वे बच्चों को उनके शौक पूरे करने के लिए गाइड करें ताकि इस तरह की घटनाएं न हों.
ये भी पढ़ें:-उल्टी दिशा में बहती है भारत की ये इकलौती नदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं