मशहूर यूट्यूबर अनीशा दीक्षित के एक ने पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों की चिंता बढ़ा दी है और कैब ड्राइवर्स को लेकर एक अविश्वास का भाव भी पैदा हो गया है. वीडियो में अनीशा बताती हैं कि कैसे उन्होंने बांद्रा से कैब बुक किया और ओला ड्राइवर कार में घुसते ही बेकाबू होकर रोने लगा. वह अनीशा के सामने अपनी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति का रोना रोने लगा, जिससे वह काफी असहज महसूस करने लगीं.
अनीशा ने अपने वीडियो में बताया कि जैसे ही वह कैब में बैठी, ड्राइवर जोर-जोर से फूट-फूट कर रोने लग गया. ड्राइवर ने दावा किया कि उसने हाल ही में अपने पिता को खो दिया है और उसे लूट लिया गया है, यात्रा के दौरान बार-बार आत्महत्या के विचार व्यक्त करता रहा. उसे सांत्वना देने की कोशिशों के बावजूद, उसके अनियमित व्यवहार के कारण अनीशा को परेशानी और संदेह हुआ.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
जब अनीशा ने एक जरूरी कॉल के लिए थोड़ी देर रुकने का अनुरोध किया, तो ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से चला दी, जिससे उसे विश्वास हो गया कि यह पैसे ऐंठने के लिए एक स्कैम हो सकता है. उन्होंने जागरूकता बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और संदेह जताया कि यह बेईमान ड्राइवरों का स्कैम हो सकता है.
यहां देखें वीडियो:
उसकी पोस्ट के बाद, कुछ और लोगों ने भी इस तरह के वाकये का जिक्र किया. वीडियो वायरल होने के बाद अनीशा को ओला से फोन आया, जिसने उन्हें आश्वासन दिया कि ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया गया है. अनीशा ने आगे एक वीडियो में खुलासा किया कि ड्राइवर को लेकर 2021 से कई शिकायतों मिली है, जिससे पता चलता है कि "स्कैम" लंबे समय से चल रहा है.
इस घटना से ऑनलाइन गुस्सा फैल गया है, कई लोगों ने ड्राइवर के व्यवहार की आलोचना की है और इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ओला से कड़े कदम उठाने की मांग की है. यह घटना राइड-हेलिंग सर्विसेज का उपयोग करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के बारे में भी चिंता पैदा करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं