विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2024

हाइवे पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाती नजर आई दुल्हन, देख आने जाने वालों की फटी रह गईं आंखें, बोले- आपने तो आग लगा दी दीदी

Bride Ride Bike: वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन के गेटअप में एक लड़की फुल स्पीड में हाईवे पर फर्राटा मारकर सुपरबाइक दौड़ाती नजर आ रही है. इस वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है.

हाइवे पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाती नजर आई दुल्हन, देख आने जाने वालों की फटी रह गईं आंखें, बोले- आपने तो आग लगा दी दीदी
सड़क पर फर्राटे से सुपरबाइक दौड़ाती नजर आई दुल्हन, देखते रह गई पब्लिक, बोली- दूल्हे की विदाई करवाने जा रही है

Bride Ride Superbike: पहले के समय में शादियों में दुल्हन की एंट्री पालकी में बैठाकर या फिर फूलों की चादर के साथ होती थी, लेकिन बदलते वक्त के साथ एंट्री का अंदाज भी बदल रहा है. आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे, जिसमें कभी दुल्हन अपने फेवरेट गाने पर ठुमकते हुए एंट्री लेती है, तो कभी दुल्हन का अतरंगी अंदाज महफिल लूट लेता है. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़की दुल्हन के लिबास में सुपरबाइक चलाती नजर आ रही है. लड़की का जबरदस्त स्टाइल और स्वैग ना सिर्फ लोगों को रील में बल्कि रियल में भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

रफ्तार ऐसी की सड़क पर देखते रह गए लोग (bride riding bike video)

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की लाल रंग की खूबसूरत शादी की पोशाक (दुल्हन के गेटअप) में स्टाइलिश स्पोर्ट्स बाइक चला रही है, जिसे देखकर सड़क से गुजर रहे लोग भी हक्के-बक्के रह गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे दुल्हन के गेटअप में लड़की फुल स्पीड में हाईवे पर फर्राटा मारकर बाइक दौड़ाती नजर आ रही है. इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के एक से बढ़कर एक कमेंट्स की जैसे बाढ़ ही आ गई. किसी ने इसे "दुल्हन का अनोखा अंदाज" बताया, जबकि कुछ ने इसे "शादी की सबसे अनोखी राइड" बताई. 

यहां देखें वीडियो

लोगों ने वीडियो पर ली मौज (dulhan viral video)

वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि, लड़की अपना फोटोशूट करवाने के लिए सड़क पर सुपरबाइक दौड़ा रही है. इस दौरान आगे-पीछे से निकलते लोग उसे थम्सअप का साइन दिखाते नजर आते हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को itz__tuba44 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि 4 लाख 41 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. 3 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, लगता है बारात पीछे आ रही है. दूसरे यूजर ने लिखा, ये लगता है अपने दूल्हे की विदाई करवाने जा रही है. तीसरे यूजर ने लिखा, इस तरीके से अपना प्री-वेड कौन करवाता है भाई.

ये भी देखें:- मेट्रो में बवाल डांस

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Ride Bike, Bride Ride Bike On Road In Saree, Bride Ride Superbike, Bike Chalati Dulhan, Girl Bike Stunt Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com