विज्ञापन

एक घंटे की डेट के बाद शादी-बच्चों तक सोच बैठा लड़का, लड़की ने किसी और के साथ बना लिया प्लान

लड़के ने रेडिट पर अपनी दिल टूटने की कहानी साझा की है. मैट्रिमोनियल ऐप पर मिली लड़की के साथ पहली डेट के बाद वह शादी के सपने देखने लगा था, लेकिन बाद में पता चला कि लड़की किसी दूसरे युवक के साथ डेट पर चली गई.

एक घंटे की डेट के बाद शादी-बच्चों तक सोच बैठा लड़का, लड़की ने किसी और के साथ बना लिया प्लान
लड़की ने किसी और के साथ बना लिया प्लान
NDTV

Viral News: बेंगलुरु का एक युवक शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था. मैट्रिमोनियल ऐप पर उसकी एक लड़की से बातचीत शुरू हुई. इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर जुड़ गए और बात डेट तक जा पहुंची. दोनों की पहली डेट इतनी शानदार रही कि लड़के ने उसके साथ शादी, बच्चे और आगे की जिंदगी के बारें में बातें कर ली. इसके बाद उसने दूसरी डेट के लिए प्लान किया और लड़की को ऊटी ले जाने के बारे में सोच रहा था. पर लड़की दूसरे लड़के साथ नंदी हिल्स चली गई. लड़के ने लड़की के साथ पहली डेट और ब्रेकअप के बारे में रेडिट पर पोस्ट किया है. 

पूरी दुनिया दिखाना चाहता था लड़का

लड़के ने रेडिट पर लिखा कि मैं उसे पूरी दुनिया दिखाना चाहता था, लेकिन उसने नंदी हिल्स जाना चुना. उसने बताया कि हमारी पहली डेट शानदार रही, मैं उसके लिए फूल ले गया. उससे मिलने के लिए मैं अपनी बाइक से कोरामंगला से येलाहांका तक गया. हम स्टारबक्स गए, साथ घूमे-फिरे और जिंदगी, शादी और बच्चों के बारे में बातें कीं. वह मुझसे सिर्फ एक घंटे के लिए मिल पाई, क्योंकि उसकी ऑनलाइन क्लास थी और मुझे भी वापस जाने के लिए लंबा सफर तय करना था.

लड़के के सारे सपनों पर फिर गया पानी

लड़के ने रेडिट पोस्ट में बताया कि मैंने एक जेंटलमैन की तरह उसे घर तक छोड़ा. उस समय तो मुझे लगा कि शायद मैं इसी लड़की से शादी करूंगा. वह लड़की के साथ पूरा जीवन गुजारने के सपने देखने लगा. यहां तक उसने अपने बच्चों के बारे में भी बातें करनी शुरू कर दीं. पर उसके ये सारे सपने और उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया. जब लड़की किसी दूसरे लड़के साथ डेट पर चली गई. यहां तक उसे कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया. 

Bengaluru Man Heartbreak After First Date Nandi Hills Viral Reddit Story

Bengaluru Man Heartbreak After First Date Nandi Hills Viral Reddit Story
Photo Credit: NDTV

बाइक से ऊटी घुमाने का था प्लान

बेंगलुरु के लड़के ने लिखा कि दूसरी डेट के लिए मैंने उसे बाइक पर बांदीपुर और ऊटी ले जाने का प्लान कर रखा था. इसके बाद उसे ऐसी कई और जगहों पर ले जाने को सोच रहा था, क्योंकि दक्षिण भारत में तो मैं लगभग हर जगह घूम ही चुका हूं. लेकिन, उसने नंदी हिल्स जाना चुना. एक दिन तो उसने पूरे दिन कोई जवाब नहीं दिया और शाम को बस एक शब्द में रिप्लाई किया. फिर अचानक उसकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट दिखी, "वह किसी और लड़के के साथ नंदी हिल्स डेट पर गई थी."

I wanted to show her the world, she chose Nandi hills instead.
by u/Full-Scene-9991 in BangaloreSocial

यह भी पढ़ें | दोनों पत्नियों संग अरमान मलिक ने मनाया करवाचौथ, व्रत खुलवाने के बाद खुद भी छुए वाइफ के पैर, Video Viral

धोखा मिला, फिर भी उसके लिए खुशियां चाहता

उसने आगे लिखा कि तब सब कुछ समझ आ गया खैर, मेरा कट गया! लेकिन कोई बात नहीं, मैं उसके लिए दुनिया की सारी खुशियां चाहता हूं. जिंदगी मुश्किल है और हम सब बस किसी तरह खुश रहने की कोशिश कर रहे हैं, है ना? मैं बस अपने मन का बोझ हल्का करना चाहता था, इसलिए यहां लिख दिया. मैंने उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया है और अब उससे कोई बात नहीं करना चाहता.

यह भी पढ़ें | ओडिशा के समंदर किनारे दुर्लभ कछुओं का प्रजनन शुरू, 160 किमी में 7 महीने के लिए मछली पकड़ने पर बैन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Story, Viral Dating Story, Bengaluru News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com