विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

हवा में लटकर सांप ने निगल ली इतनी बड़ी छिपकली, देखने वालों के उड़े होश... तस्वीर हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसको देखकर लोग सोशल मीडिया पर हैरान रह गए. कार्पेट पायथन ने एक विशाल छिपकली को निगल लिया.

Also Read in
हवा में लटकर सांप ने निगल ली इतनी बड़ी छिपकली, देखने वालों के उड़े होश... तस्वीर हुई वायरल
हवा में लटकर सांप ने निगल ली इतनी बड़ी छिपकली, तस्वीर हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसको देखकर लोग सोशल मीडिया पर हैरान रह गए. कार्पेट पायथन ने एक विशाल छिपकली को निगल लिया. अजगर एक गांव के घर की छत पर लटका हुआ था और छिपकली को निगल रहा था. डरा देने वाली इस तस्वीर को हर जगह शेयर किया जा रहा है.

स्कूल में प्रार्थना करते हुए बच्चे ने मजेदार अंदाज में चूसी 'लॉलीपॉप', सहवाग बोले- इस हरकत देखकर तो... देखें Video

डेली मेल की खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते क्वींसलैंड के नांबौर में क्राइस्ट केयर सैंक्चुरी पार्क रिटायरमेंट विलेज में ये घटना हुई. रिटायरमेंट विलेज ने मंगलवार को फेसबुक पर लिखा, "यहां रहने वालों लोगों को पिछले हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला. एक कार्पेट पायथन घर की छत पर लटका हुआ था और छिपकली को खा रहा था.'' तस्वीर में देखा जा सकता है कि सांप अपने मुंह में छिपकली लिए हुए है.

राजस्थान के सीएम से खुश होकर पिता ने अपने बच्चे का नाम रखा Congress, बोला- 'बड़ा होकर करेगा पार्टी ज्वाइन...'

इस फोटो को रिटायरमेंट विलेज के एक कार्यकर्ता ने क्लिक किया है. कुछ लोग इस फोटो को देखकर प्रभावित हुए तो कुछ डर गए. एक यूजर ने लिखा, ''क्या शानदार फोटो है ये..'' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''ये दृश्य देखकर आस पास के लोग कितना घबरा गए होंगे.''

हड्डियों के डॉक्टर से सैटिंग कर लड़के ने बनवा लिया आंखों से दिव्यांग होने का प्रमाणपत्र, फिर जमकर मचा बवाल

क्वींसलैंड संग्रहालय के अनुसार, कार्पेट पायथन उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं. ये दिन और रात में सक्रिय रहते हैं. उनको जमीन, पेड़ों और इमारतों में देखा जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Queensland, Snake-Lizard Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com