विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2018

ऑस्ट्रेलिया: डिप्टी पीएम ने स्टाफ को किया प्रेग्नेंट तो PM ने जारी किया ऑर्डर- स्‍टाफ से शारीरिक संबंध बनाना बैन

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने गुरुवार को मंत्रियों और कर्मचारियों के बीच यौन संबंधों पर प्रतिबंध की घोषणा की. यह कदम उपप्रधानमंत्री के एक सेक्स स्कैंडल में शामिल के होने के खुलासे के बाद उठाया गया है. इस वाकये ने देश को हिलाकर रख दिया.

ऑस्ट्रेलिया: डिप्टी पीएम ने स्टाफ को किया प्रेग्नेंट तो PM ने जारी किया ऑर्डर- स्‍टाफ से शारीरिक संबंध बनाना बैन
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने गुरुवार को मंत्रियों और कर्मचारियों के बीच यौन संबंधों पर प्रतिबंध की घोषणा की.
  • आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने जारी किया ऑर्डर.
  • ऑस्ट्रेलिया में स्‍टाफ से शारीरिक संबंध बनाना बैन.
  • डिप्टी पीएम ने स्टाफ को किया था प्रेग्नेंट.
नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने गुरुवार को मंत्रियों और कर्मचारियों के बीच यौन संबंधों पर प्रतिबंध की घोषणा की. यह कदम उपप्रधानमंत्री के एक सेक्स स्कैंडल में शामिल के होने के खुलासे के बाद उठाया गया है. इस वाकये ने देश को हिलाकर रख दिया. बीबीसी की खबर के मुताबिक, टर्नबुल ने बारनेबी जॉयस की उनकी मीडिया सलाहकार विक्की कैंपियन के साथ प्रेम संबंधों पर चौंकाने वाले फैसले की निंदा की.

वीडियो में देखें कैसे 8 साल की छोटी बच्ची ने गुस्सैल गाय से अपने भाई को बचाया

विक्की के साथ वह एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने आज मानकों में एक बहुत ही स्पष्ट और सुगम प्रावधान जोड़ा है कि मंत्री चाहे वे शादीशुदा हैं या अकेले, कर्मचारियों के साथ यौन संबंधों में संलग्न नहीं होंगे. अगर वह ऐसा करते हैं तो यह मानकों का उल्लंघन होगा."

नगालैंड को राज्य का दर्जा मिले हुए 54 साल, 12 चुनाव के बाद भी नहीं चुनी गईं कोई महिला विधायक

मंत्री द्वारा मानकों का उल्लंघन की जांच के दौरान जॉयस ने सोमवार से अनुपस्थिति की छुट्टी ले ली है. टर्नबुल ने इससे पहले संसद को बताया कि जॉयस अगले सप्ताह से कार्यकारी नेता का पद नहीं संभालेंगे. दरअसल, प्रधानमंत्री अगले सप्ताह अमेरिकी जाने वाले हैं. इस सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद पिछले बुधवार से आस्ट्रेलिया की राजनीति में हाहाकर मच गया है. पिछले सप्ताह जॉयस और उनकी मीडिया सलाहकार विक्की कैंपयिन के प्रेम संबंध सार्वजनिक हो गए थे. 

(इनपुट-आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Barnaby Joyce, Australia PM, Malcolm Turnbull, Sexual Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com