विज्ञापन
This Article is From May 01, 2018

बर्थडे से पहले विराट ने दिया अनुष्का को ये गिफ्ट, वीडियो देखकर हो जाएंगे खुश

Anushka Sharma आज 30 साल की हो चुकी हैं. बर्थडे से पहले विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को हॉलीवुड फिल्म 'Avengers' दिखाई.

बर्थडे से पहले विराट ने दिया अनुष्का को ये गिफ्ट, वीडियो देखकर हो जाएंगे खुश
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने देखी हॉलीवुड फिल्म 'Avengers'
Anushka Sharma आज 30 साल की हो चुकी हैं. टीम इंडिया के कप्तान और उनके पति विराट कोहली ने केक खिलाकर उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया. अनुष्का शर्मा फिलहाल बेंगलुरु में हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सपोर्ट कर रही है. कल रात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक मॉल में स्पॉट हुए. बर्थडे से पहले विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को हॉलीवुड फिल्म 'Avengers' दिखाई. उनके साथ टीम के बाकी खिलाड़ी भी थे. देर रात ये कपल मॉल पहुंचा था. जहां उन्होंने फिल्म देखी. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

बस में मस्ती कर रहा था बच्चा, शख्स ने गुस्से में किया ऐसा काम, देखें Shocking Video
 

बता दें, अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म सुई धागा की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं और खाली वक्त में वो पति विराट कोहली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं और आईपीएल में आरसीबी को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं. वह अपने जीवन के इस नए दशक की शुरुआत बेघर जानवरों के लिए पशु आश्रय का निर्माण कर करना चाहती हैं. पिछले साल क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने वाली अभिनेत्री ने इस खास दिन पर अपनी परियोजना की घोषणा की.

बिना हेलमेट पहने बचकर निकल रहा था शख्स, पुलिस ने देख ऐसे मारा जूता, देखें Video

उनके बर्थडे पर विराट ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- "मेरे प्यार को जन्मदिन की बधाई. आप सबसे सकारात्मक व ईमानदार शख्स हैं जिन्हें मैं जानता हूं. आपको प्यार." आज बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा. जिसमें हो सकता है कि ग्राउंड पर अनुष्का शर्मा भी नजर आए और जीत के साथ बर्थडे पार्टी करें. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Avengers, IPL 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com